{"_id":"65d5e65c3c649997740d844d","slug":"vaishali-co-s-wife-started-fighting-after-asking-questions-in-office-block-chief-people-sat-on-strike-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"देख लो सरकार: CO कार्यालय में सवाल पूछने पर उलझ पड़ी अधिकारी की पत्नी; प्रखंड प्रमुख लोगों के संग धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देख लो सरकार: CO कार्यालय में सवाल पूछने पर उलझ पड़ी अधिकारी की पत्नी; प्रखंड प्रमुख लोगों के संग धरने पर बैठे
Wed, 21 Feb 2024 05:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 21 Feb 2024 05:32 PM IST
सार
Vaishali Hindi News: वैशाली में सीओ कार्यालय में अपनी परेशानी लेकर पहुंचे लोगों के सवाल पूछने पर सीओ की पत्नी उनसे भिड़ गईं। लोगों का कहना है कि सीओ की पत्नी भी अपने पति के कार्यालय में आती हैं और आम लोगों से मिलने के दौरान टोका-टोकी करती हैं।
विज्ञापन
धरने पर बैठे लोग और प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के वैशाली में नए अंचलाधिकारी अंशु कुमार और कार्यालय में बैठीं उनकी पत्नी के व्यवहार से परेशान होकर आम जनता विरोध जताने के लिए धरने पर बैठ गई। हो-हल्ला सुनकर प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार और मुखिया प्रतिनिधि अंचलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे और सीओ से जानकारी लेनी चाही। इसी बीच सीओ की पत्नी विभा कुमारी प्रमुख से उलझ गईं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि सीओ की पत्नी भी अपने पति के कार्यालय में आती हैं और आम लोगों से मिलने के दौरान टोका-टोकी करती हैं। दरअसल, आय, आवासीय, जाति सहित अन्य प्रमाण पत्रों के लिए लोगों ने आवेदन दे कर रखा था। कई दिन बीतने के बाद भी प्रमाण पत्र नहीं बने। इसकी शिकायत लेकर लोग सीओ के पास गए थे। वहीं, दूसरी तरफ प्रमुख हल्ला होने और प्रमाण पत्र समय से नहीं बनने की जानकारी लेने के लिए अंचल कार्यालय पहुंचे थे। जहां पर पहले से सीओ और उनकी पत्नी मौजूद थे।
विज्ञापन
यहां प्रमाण पत्र न बनने का कारण पूछते ही सीओ को कौन कहे, उनकी पत्नी भड़क गईं और प्रमुख को कार्यालय से बाहर निकल जाने की हिदायत दे दी। इसके बाद प्रमुख भड़क गए और नारेबाजी करते हुए बाहर निकल गए। फिर आम जनता के साथ धरने पर बैठ गए। सीओ और ग्रामीणों के बीच हुए विवाद को लेकर जनप्रतिनिधियों ने सीओ के खिलाफ धरना देते हुए सीओ के खिलाफ नारेबाजी की है।
विज्ञापन