फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur sahebganj boat accident madhopur hazari 11 people rescue raju kumar missing

बिहार: मुजफ्फरपुर में पलटी नाव, पानी में डूबे 11 लोग; 10 को बचाया, 22 वर्षीय युवक अब भी लापता

Sat, 03 Oct 2026 08:50 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 08:50 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज प्रखंड के माधोपुर हजारी पंचायत में देर शाम नाव पलटने से हादसा हो गया। नाव पर सवार 11 लोगों में से 10 को स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 22 वर्षीय राजू कुमार लापता है।

विज्ञापन
muzaffarpur sahebganj boat accident madhopur hazari 11 people rescue raju kumar missing
अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज प्रखंड में शुक्रवार देर शाम नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। माधोपुर हजारी पंचायत के वार्ड नंबर छह में लोगों को लेकर जा रही नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पर सवार लोग पानी में डूबने लगे, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक युवक अभी लापता है। सभी बचाए गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल हैं।

विज्ञापन

नाव पलटते ही मची अफरातफरी, ग्रामीणों ने शुरू किया रेस्क्यू

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। इसी वजह से नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में पलट गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किए गए लोगों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लापता युवक की पहचान लालबाबू राय के 22 वर्षीय पुत्र राजू कुमार के रूप में हुई है। वह इसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद उसकी तलाश लगातार की जा रही है।

मुखिया बोले- घर लौट रहे थे सभी लोग

स्थानीय मुखिया बैद्यनाथ राय ने बताया कि देर शाम गांव में नाव पलटने से हादसा हुआ। उनके मुताबिक नाव पर 11 लोग सवार थे और सभी अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान नाव पलट गई और सभी लोग पानी में डूबने लगे। ग्रामीणों की मदद से 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि राजू कुमार का अभी पता नहीं चला है।

मुखिया ने बताया कि लापता युवक गांव का ही रहने वाला है। घायल लोगों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है और फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। प्रशासन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

पुलिस बोली- एक युवक अभी भी लापता

साहेबगंज थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि नाव पलटने के कारण हादसा हुआ है। उनके अनुसार नाव पर 11 लोग सवार थे। इनमें से 10 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि एक युवक लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। बचाए गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

नाव पर क्षमता से अधिक सवारी का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाव पर ज्यादा लोगों के बैठने के कारण उसका संतुलन बिगड़ने की बात सामने आ रही है। हालांकि हादसे की पूरी वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल लापता युवक की तलाश के लिए स्थानीय स्तर पर खोजबीन जारी है और प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed