फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali Bihar news : Woman killed as peepal tree falls on survivor seriously injured bihar news hindi news

Bihar News: वैशाली में आंधी-तूफान का कहर, पीपल का पेड़ गिरने से महिला की मौत; दो बेटियां व बेटा घायल

Sat, 04 Oct 2025 04:46 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 Oct 2025 04:46 PM IST
सार

Bihar News: तेज आंधी के दौरान घर के पास स्थित पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिर पड़ा और घर को अपनी चपेट में ले लिया। पेड़ गिरने से मालती देवी दब गईं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। 

विज्ञापन
Vaishali Bihar news : Woman killed as peepal tree falls on survivor seriously injured bihar news hindi news
घटनास्थल पर लोगों का भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला मोहन गांव में शुक्रवार की देर शाम तेज आंधी-तूफान के दौरान एक पुराना पीपल का पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी दो बेटियां और एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतका की पहचान कोयला मोहन गांव निवासी सतेंद्र राय की पत्नी मालती देवी (48 वर्ष) के रूप में की गई है। हादसे में उनकी बेटियां चंदा कुमारी और माला कुमारी तथा बेटा घायल हुए हैं। दोनों बेटियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


पढे़ं: वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में भारी बारिश के बाद पानी भरा, खेल मैदान पानी में तब्दील; मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आंधी के दौरान घर के पास स्थित पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिर पड़ा और घर को अपनी चपेट में ले लिया। पेड़ गिरने से मालती देवी दब गईं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और महिला को पेड़ के नीचे से निकालने का प्रयास शुरू किया।

सूचना पाकर सराय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, विशाल पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए भगवानपुर–महुआ मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से हटा दिया गया। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed