फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali Bihar News : vaishali Owner beaten to death for dog barking bihar police bihar news hindi news

Bihar: कुत्ते के भौंकने पर बढ़ा विवाद, दबंगों ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपियों की तलाश जारी

Thu, 02 Oct 2025 02:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Oct 2025 02:10 PM IST
सार

वैशाली जिले के जुड़ावनपुर बरारी गांव में कुत्ते के भौंकने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि 70 वर्षीय जय मंगल राय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने कुत्ते के भौंकने पर आपत्ति जताई और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Vaishali Bihar News : vaishali Owner beaten to death for dog barking bihar police bihar news hindi news
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के जुड़ावनपुर बरारी गांव में कुत्ते के भौंकने को लेकर हुआ विवाद एक बड़ी घटना में बदल गया। इस दौरान गांव के 70 वर्षीय जय मंगल राय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना बीते देर रात की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, जय मंगल राय के दरवाजे पर बंधे पालतू कुत्ते के भौंकने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर श्लोक राय, बेनी राय, विश्वनाथ राय, गंगा राय और भगवान राय ने जय मंगल राय पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में जय मंगल राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत राघोपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के भतीजे सुनील कुमार राय ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लव जिहाद: बहन बनाकर शादी के लिए डाला दबाव, इस्लाम अपनाने के लिए किया प्रताड़ित, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील कुमार राय ने बताया कि कुत्ते के भौंकने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। जब उनके चाचा जय मंगल राय ने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed