फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali Bihar News : vaishali body of a youth who had gone to Khesari Lal Yadav rally was found after 6 days.

Bihar News: खेसारी की रैली में गए युवक की लाश मिलने से हड़कंप, थानेदार लाइन हाजिर

Sat, 08 Nov 2025 12:16 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Nov 2025 12:16 PM IST
सार

वैशाली में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव की चुनावी रैली में शामिल होने गए अमोद ठाकुर का शव छह दिन बाद पुलिया के नीचे मिला। गुमशुदगी की शिकायत दर्ज न करने और अभद्र व्यवहार के आरोप में जुड़ावनपुर थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया।

विज्ञापन
Vaishali Bihar News : vaishali body of a youth who had gone to Khesari Lal Yadav rally was found after 6 days.
सदर अस्पताल पहुंचे एसपी जांच पड़ताल करने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव की चुनावी रैली में शामिल होने गए युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यह मामला अब प्रशासनिक कार्रवाई तक पहुंच गया है। गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करने में लापरवाही बरतने और परिजनों से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में जुड़ावनपुर थानेदार पुरुषोत्तम कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान पहाड़पुर गांव निवासी 20 वर्षीय अमोद ठाकुर, पिता शिवजी ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 2 नवंबर की शाम अमोद घर से जुड़ावनपुर में आयोजित खेसारी लाल यादव की चुनावी जनसभा देखने गया था, लेकिन उसके बाद वह लापता हो गया। उसका मोबाइल फोन भी बंद आने लगा।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि अमोद उस रैली में शामिल हुआ था। छह दिन बाद, 8 नवंबर को, पहाड़पुर दियारा इलाके में एक पुलिया के नीचे जमीन में दबा हुआ उसका शव बरामद हुआ। शव से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने देखा कि कुत्ते शव को नोच रहे थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  '2005 से पहले आपदा प्रबंधन था मजाक, अब संकट में राहत पहुंचाना प्राथमिकता', नीतीश ने गिनवाए काम 

जानकारी के मुताबिक, अमोद असम की एक मार्बल फैक्ट्री में काम करता था और छठ पर्व मनाने के लिए घर आया हुआ था। वह चार भाइयों में तीसरा था और छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। जिस दिन वह गायब हुआ, उसी दिन वह ससुराल से अपने घर पहाड़पुर लौटा था और खेसारी लाल यादव की रैली में जाने की बात कहकर घर से निकला था।


पुलिस अधीक्षक (SP) ललित मोहन शर्मा ने बताया कि जब परिजन अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए जुड़ावनपुर थाने पहुंचे थे, तब थानेदार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और शिकायत दर्ज करने में लापरवाही बरती। इसी कारण थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। शव मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। मृतक के शरीर पर सोने की चेन और अंगूठी थी, जिससे लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। एफएसएल टीम ने मौके से सैंपल एकत्र किए हैं।

शव को गड्ढे से निकालकर मेडिकल बोर्ड की निगरानी में हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। SP ललित मोहन शर्मा ने बताया कि मामले की गहराई से जांच के लिए सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि “पुलिस जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करेगी।”
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed