फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali Bihar news: The young man committed suicide on same day as his wedding night in Vaishali

Bihar : सुहागरात से पहले दूल्हे ने जहर खा लिया; शादी के समय ही मूड खराब नजर आ रहा था, घर आकर जान दे दी

Sat, 01 Mar 2025 10:18 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Mar 2025 10:18 AM IST
सार

Husband Wife: वह शादी नहीं करना चाहता है। अपने घरवालों को उसने यह बात बताई। घर वालों ने लड़की वालों को शादी से मना कर दिया। लेकिन, लड़की वाले शादी के लिए दबाव बनाने लगे। बात इतनी बढ़ गई कि वह पुलिस के पास चले गए। इसके बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला है...

विज्ञापन
Vaishali Bihar news: The young man committed suicide on same day as his wedding night in Vaishali
रवि कुमार भारती। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वैशाली में एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। कारण बस इतना था कि वह अपनी शादी से नाराज था। इसी कारण उसने अपनी सुहागरात से पहले ही जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकसुल्तानी बलवा कुंवारी गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


लड़की वाले और पुलिस के दबाव पर रवि ने की शादी
मृतक की पहचान छपरा जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर मठिया निवासी अशोक भारती के 25 वर्षीय बेटे रवि कुमार भारती के रूप में हुई है। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसका 20 फरवरी को फलदान (तिलक) हुआ था और 24 फरवरी को छपरा जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शादी हिंदू रीतिरिवाज़ों से हुई थी। मृतक के पिता अशोक भारती ने कहा कि शादी से रवि कुमार भारती खुश नहीं था वो नाराज चल रहा था। हालांकि की तिलक के बाद अचानक लड़के ने उस लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके चलते लड़की वाले ने माझी थाना पहुंचकर लड़के के खिलाफ शिकायत की थी। तभी पुलिस ने अपने स्तर से लड़के पर शादी का दबाव बनाया। गांव समाज के लोगों द्वारा समझाने बुझाने पर लड़के शादी करने को तैयार हो गया। रवि कुमार भारती की अच्छे से शादी हुई। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था।

विज्ञापन
 

...

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैंक के काम की बात कह घर से निकला था

परिजनों का कहना है कि हमलोग छपरा जिले के मांझी महमदपुर मठिया निवास पैतृक घर पर थे, तभी रवि घर से यह बोलकर निकला था कि बैंक के आवश्यक काम से हाजीपुर जा रहा हूं। लेकिन, वह घर नहीं लौटा। हमलोगों ने रवि के मोबाइल पर काफी कॉल किया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खोजबीन करते-करते जब हमलोग जब हाजीपुर स्थित चकसुल्तानी बलवा कुंवारी घर आए तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। बाहर से आवाज दिया तो किसी तहर की प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाददूसरे के घर के छत के सहारे कमरे में झांका तो दंग रह गए। रवि का शव बेड पर पड़ा देखा। इसके बाद दरवाजा तोड़कर हमलोग कमरे के अंदर गए। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार  रात रवि की सुहागरात थी। लेकिन सुहागरात के दिन ही उसने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। इधर, घटना के बाद रवि की पत्नी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed