{"_id":"67c9a08a3433632c760be4a4","slug":"vaishali-bihar-news-rjd-tejashwi-yadav-refused-to-recognize-baba-bageshwar-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-2697528-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: राघोपुर पहुंचे तेजस्वी यादव, प्रशांत किशोर, बाबा बागेश्वर और मोहन भागवत पर क्या कुछ बोले; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: राघोपुर पहुंचे तेजस्वी यादव, प्रशांत किशोर, बाबा बागेश्वर और मोहन भागवत पर क्या कुछ बोले; जानें
Thu, 06 Mar 2025 07:04 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 07:04 PM IST
सार
Bihar: तेजस्वी यादव के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान राजद के कई नेता और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर हाल-चाल जाना और फिर पटना के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव पहुंचे राघोपुर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में जब उनसे प्रशांत किशोर के राघोपुर से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। उन्होंने कहा, "हमें इस बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन अगर कोई चुनाव लड़ना चाहता है तो उसका स्वागत है।"
विज्ञापन
औरंगजेब से जुड़े एक सवाल पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा कि वह केवल जनहित के मुद्दों पर बात करते हैं। वहीं, राघोपुर प्रखंड के जुरवनपुर में बाबा बागेश्वर के प्रस्तावित कार्यक्रम को रद्द करने को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
बिहार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के लगातार हो रहे दौरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को कहीं भी जाने और कार्यक्रम करने की स्वतंत्रता है। तेजस्वी यादव राघोपुर प्रखंड के बिदुपुर में राजद युवा नेता निर्दोष यादव की बहन की शादी समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उपहार भी सौंपा।
विज्ञापन
इसके बाद वह हाजीपुर प्रखंड के छोटी ईशुपुर में एक गृह प्रवेश कार्यक्रम में भी शामिल हुए। तेजस्वी यादव के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान राजद के कई नेता और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर हाल-चाल जाना और फिर पटना के लिए रवाना हो गए।