{"_id":"67e0e6231248a66e02002305","slug":"vaishali-bihar-news-police-investigation-after-woman-died-under-suspicious-circumstances-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-2758030-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सौतेले बेटे की शिकायत पर पति ने लगाई डांट, नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान; अब पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सौतेले बेटे की शिकायत पर पति ने लगाई डांट, नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान; अब पसरा मातम
Mon, 24 Mar 2025 01:27 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:27 PM IST
सार
Vaishali News: पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। परिजनों द्वारा अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, लेकिन आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पति की डांट से नाराज पत्नी ने की खुदकुशी
विस्तार
वैशाली जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने पारिवारिक विवाद से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव का है। मृतका की पहचान मधुरेश राय की 28 वर्षीय पत्नी ब्यूटी कुमारी के रूप में की गई है। घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News:महिला की पीट-पीटकर हत्या, महज 4500 रुपये को लेकर हुआ था विवाद, जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पति द्वारा डांट-फटकार से आहत होकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। बताया जा रहा है कि ब्यूटी कुमारी ने अपने सौतेले बेटे की पिटाई कर दी थी, जिसकी शिकायत सौतेले बेटे ने अपने पिता मधुरेश राय से फोन पर की। इस पर नाराज पति ने पत्नी को फोन कर डांट लगाई, जिसके कुछ ही देर बाद ब्यूटी कुमारी ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम, गांव में जुटी भीड़
जैसे ही घटना की सूचना आसपास के लोगों को मिली, गांव में अफरातफरी और मातम का माहौल बन गया। घर में ब्यूटी कुमारी की एक बेटी और सौतेला बेटा मौजूद थे। सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है।
दूसरी पत्नी थी ब्यूटी कुमारी
जानकारी के अनुसार, ब्यूटी कुमारी की शादी करीब 10 वर्ष पहले मधुरेश राय से हुई थी। यह मधुरेश राय की दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से एक बेटा है, जो इस घटना का केंद्र बिंदु बन गया। ब्यूटी कुमारी के दो बच्चे हैं, जबकि उसका पति परदेस में रहकर किसी कंपनी में कार्यरत है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
यह भी पढ़ें- Bihar News:हत्या से आक्रोशित लोगों ने किया बवाल, पुलिसकर्मी को भी पीटा; इस सड़क को भी कर दिया जाम
पुलिस कर रही मामले की जांच
बिदुपुर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, लेकिन आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन