फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: People angry with the murder in Siwan created a ruckus; blocked road: Bihar Police investigation

Bihar News: हत्या से आक्रोशित लोगों ने किया बवाल, पुलिसकर्मी को भी पीटा; इस सड़क को भी कर दिया जाम

Mon, 24 Mar 2025 09:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 24 Mar 2025 09:04 AM IST
सार

Siwan News: गुस्साए लोगों ने मैरवा-सीवान हाईवे को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और अपराधियों की गिरफ्तारी करे। ्

विज्ञापन
Bihar News: People angry with the murder in Siwan created a ruckus; blocked road: Bihar Police investigation
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान में हत्या से आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल में जमकर बवाल किया। इतना ही नहीं  एक पुलिसकर्मी की पिटाई भी कर दी। लोगों ने पुलिस के ऊपर लापरवाही और देर से पहुंचने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि रविवार रात को सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा बाजार से एक युवक का अपहरण कर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतक तितरा के रहने वाला भगवान यादव का पुत्र विशाल कुमार(23) है। इस घटना के विरोध में सोमवार सुबह में गुस्साए लोगों ने मैरवा-सीवान हाईवे को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और अपराधियों की गिरफ्तारी करे। 

विज्ञापन


अपहरण के बाद मार डाला
परिजनों के अनुसार] विशाल रविवार की शाम सात बजे ठेपहा बाजार जा रहा था। घर से जैसे ही निकला अपराधियों ने विशाल का अपहरण कर लिया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। शव को गांव के ही बाहर सरकारी स्कूल के पीछे फेंक दिया था। इधर काफी देर तक विशाल जब घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने फोन किया। फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद घर वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया है। काफी ढूंढने के बाद उसका पता नहीं चला। इस दौरान गांव वालों ने पुलिस को सूचना दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


विशाल खून से लथपत मिला
परिजन विशाल को ढूंढते हुए स्कूल के पीछे गए। यहां पर विशाल खून से लथपत मिला। इसके बाद परिजन उसे सीवान सदर अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिया लेकिन वह काफी देर के बाद पहुंची। आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल डेड बॉडी के साथ आई मैरवा थाने की पुलिस को रात में 11.30 बजे दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों का आरोप था कि सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं आई। अभी ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा कर रहे। 

यह भी पढ़ें: दो किलो लहसुन और पांच सौ रुपये में बिकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed