फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali Bihar news : NIA raids Hajipur lawyer house recovers arms cache case solved with AK47 vaishali News

Bihar Crime: वैशाली में NIA ने अधिवक्ता के घर से बरामद किए हथियार और कैश, दो गाड़ियों में पहुंची टीम

Wed, 08 Oct 2025 06:35 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 Oct 2025 06:35 PM IST
सार

Bihar News: बिहार में AK47 मिलने वाले मामले में एक बार फिर से एनआईए ने हाजीपुर में दस्तक दी है। हाजीपुर में छापेमारी करते हुए एक अधिवक्ता के घर से बहुत सारी चीजें बरामद हुईं हैं। 

विज्ञापन
Vaishali Bihar news : NIA raids Hajipur lawyer house recovers arms cache case solved with AK47 vaishali News
अधिवक्ता के घर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले में पिछले साल एक-47 मिलने वाले मामले के संदर्भ में NIA ने हाजीपुर में बुधवार को एक बार फिर छापेमारी की। बताया गया कि 2024 के दिसंबर महीने में भी NIA की टीम हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड पर एक अधिवक्ता के घर छापेमारी कर चुकी थी, लेकिन उस दौरान कुछ भी बरामद नहीं हुआ था।

इस बार की छापेमारी में NIA की टीम को सरकारी हथियार, गोलियां, पिस्टल और कैश बरामद हुआ है। छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। एनआईए की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंची थी और स्थानीय पुलिस को भी अपने साथ लेकर आई थी।

विज्ञापन


पढ़ें; मुजफ्फरपुर में RPF ने चोरी के मोबाइल से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

बरामदगी अधिवक्ता संदीप कुमार सिंह उर्फ छोटू लाल के घर से हुई है। छोटू लाल के भाई संजीव कुमार सिंह उर्फ संजीव लाला की हत्या लगभग आठ साल पहले अपराधियों ने उनके घर के पास गोली मारकर कर दी थी। संजीव हाजीपुर के एसडीओ रोड निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक अशोक कुमार सिंह के पुत्र और शहर के नामी मुख्तार प्रेम बाबू के पोते थे।

संजीव गांधी चौक टेंपो स्टैंड से बाइक पर अपनी आवासीय जगह जा रहे थे, तभी घर के कुछ दूरी पर बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। संजीव गांधी चौक टेंपो स्टैंड के ठेकेदार और पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी भी रहे हैं। छापेमारी के दौरान टीम ने 1 पिस्टल, 2 मैगजीन, 18 गोलियां, चार लाख रुपए कैश और एक सरकारी बंदूक बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed