फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: RPF busts cyber fraud gang using stolen mobile phones in Muzaffarpur

Bihar: मुजफ्फरपुर में RPF ने चोरी के मोबाइल से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो को किया गिरफ्तार

Wed, 08 Oct 2025 06:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 08 Oct 2025 06:22 PM IST
सार

Bihar Crime: रेल पुलिस ने तकनीकी निगरानी के आधार पर छपरा से आरोपी रौशन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पूरे गिरोह की गतिविधियों का खुलासा किया। उसका एक अन्य साथी भी गिरफ्तार किया गया और दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Bihar: RPF busts cyber fraud gang using stolen mobile phones in Muzaffarpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की साइबर टीम ने चोरी के मोबाइल फोन का उपयोग कर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अलग-अलग ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करता था। चोरी किए गए फोन को गिरोह का साथी दुकान पर ले जाकर लॉक खोलता था और उसके बाद फोन में मौजूद यूपीआई ऐप का पिन बदलकर पीड़ित के बैंक खाते से पैसे निकालता था। इसके बाद सिम कार्ड को तोड़ दिया जाता और उसी फोन में नया सिम डालकर सक्रिय किया जाता।

विज्ञापन


पढे़ं; सीवान में लोजपा (रामविलास) नेता अयूब खान के घर छापेमारी, हथियार बरामद; महिला सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में केवल मोबाइल चोरी की शिकायतें दर्ज की गई थीं, लेकिन बाद में पीड़ितों ने शिकायत की कि उनके यूपीआई खाते से पैसे गायब हो गए हैं। पुलिस ने मोबाइल के आईएमईआई नंबर को ट्रेस किया तो पता चला कि चोरी किए गए फोन में नया सिम कार्ड डाला गया है। लोकेशन ट्रैक करने पर यह फोन आरा, बक्सर, छपरा और लखीसराय सहित कई जिलों में पाए गए।

रेल पुलिस ने तकनीकी निगरानी के आधार पर छपरा से आरोपी रौशन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पूरे गिरोह की गतिविधियों का खुलासा किया। उसका एक अन्य साथी भी गिरफ्तार किया गया और दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

रेल एसपी वीणा कुमारी ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और ट्रेन यात्रियों को निशाना बना रहा था। पुलिस ने तकनीकी मदद से पूरे नेटवर्क का पता लगाकर गिरोह का भंडाफोड़ किया। फिलहाल इस गैंग के दो सदस्य पकड़े गए हैं, जबकि अन्य की जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जा रही है।           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed