फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali Bihar news : minor was kidnapped from her home by her friend bihar news Hajipur news

Bihar: 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण, सहेली पर साजिश रचने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 09 Oct 2025 08:45 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Oct 2025 08:45 AM IST
सार

वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण हुआ। आरोप है कि उसकी सहेली शिवानी उर्फ सोनी और प्रीति ने साजिश रचकर उसे बहला-फुसलाकर पटना ले गए।

विज्ञापन
Vaishali Bihar news : minor was kidnapped from her home by her friend bihar news Hajipur news
नगर थाना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि किशोरी की सहेली ने साजिश रचकर उसे बहला-फुसलाकर घर से बाहर बुलाया और अपहरण कर लिया। इस घटना को लेकर पीड़िता की मां ने नगर थाना क्षेत्र के बागमली निवासी शिवानी उर्फ सोनी और प्रीति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीय किशोरी अपने घर पर थी। इस दौरान उसके मोबाइल पर उसकी सहेली शिवानी उर्फ सोनी का संदेश आया, जिसमें बताया गया कि उसकी सहेली प्रीति नीचे उसका इंतजार कर रही है। इसके बाद किशोरी ने अपनी मां को बताया कि वह अपनी सहेली के साथ बाजार जा रही है और घर से निकल गई।

विज्ञापन


पढे़ं: कांग्रेस विधायक के बाद अब राजद MLA का इस्तीफा; बिहार चुनाव के पहले किसने-क्यों किया ऐसा?
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटी। जब उसकी मां ने चिंता में आकर उसकी बेटी के मोबाइल पर कॉल किया, तो पता चला कि उसका फोन घर में ही चार्ज पर लगा हुआ है। इसके बाद उसकी मां ने शिवानी उर्फ सोनी को कॉल किया। उसने बताया कि किशोरी प्रीति के साथ पटना में है और अगले दिन लौट आएगी।

हालांकि अगले दिन भी किशोरी घर नहीं लौटी। जब मां ने दोबारा शिवानी उर्फ सोनी को कॉल किया, तो उसने फोन रिसीव नहीं किया। उसकी जगह उसकी बहन ने कॉल रिसीव कर बताया कि शिवानी अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद पीड़िता की मां ने हाजीपुर नगर थाने में जाकर इस घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed