फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Woman dies after falling from train at Bihta's Pali Halt; Tulsi Devi was a resident of Parev village.

बिहार: बिहटा के पाली हॉल्ट पर ट्रेन से गिरकर महिला की मौत, परेव गांव की रहने वाली थीं तुलसी देवी

Tue, 13 Oct 2026 03:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 13 Oct 2026 03:32 PM IST
सार

बिहटा के पाली हॉल्ट पर मंगलवार को ट्रेन से उतरने के दौरान गिरकर तुलसी देवी की मौत हो गई। वह परेव गांव की निवासी थीं। रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

 

विज्ञापन
Bihar: Woman dies after falling from train at Bihta's Pali Halt; Tulsi Devi was a resident of Parev village.
शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहटा रेल जीआरपी क्षेत्र के पाली हॉल्ट के पास मंगलवार को ट्रेन से उतरने के दौरान गिरकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के परेव गांव निवासी तुलसी देवी (पति स्वर्गीय ठाकुर भगत) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, तुलसी देवी पाली हॉल्ट के पास ट्रेन से उतर रही थीं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गईं। हादसे में गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: पटना में एक बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े AISA-RYA के प्रदर्शनकारी; डाकबंगला चौराहे की ओर आवाजाही प्रभावित

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। महिला की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया। बिहटा रेल जीआरपी की थानाध्यक्ष रीना कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की मौत ट्रेन से उतरने के दौरान गिरने से हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed