फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Vaishali Bihar news : House was not available on rent there was no child stole the child and reached Pune

Bihar News : बच्चा नहीं रहने पर मकान किराया पर नहीं मिला, फिर बच्चा चोरी कर पहुंच गए पुणे

Fri, 27 Jun 2025 10:54 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 27 Jun 2025 10:54 PM IST
सार

Bihar : संतान नहीं रहने पर प्रदेश में किराया पर मकान नहीं मिला तो फिर प्रेम और प्रेमी संग मिलकर बच्चे की चोरी कर ली। बिहार पुलिस ने आरोपियों को परदेश से गिरफ्तार किया। साथ ही बच्चे को भी सकुशल बरामद किया। 

विज्ञापन
Vaishali Bihar news : House was not available on rent there was no child stole the child and reached Pune
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस

विस्तार

हाजीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-1 के उत्तरी साइड से बीते 18 जून को अपनी मां के गोद में सोये 7 महीना के शिशु को अज्ञात चोर ने चोरी कर फरार हो गया था। इस मामले में जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पुणे जंक्शन के पास छापेमारी कर सात माह के शिशु के साथ महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति छपरा जिला के रघुनाथपुर थाना दया छपरा गांव निवासी निवास राय की पत्नी पूनम देवी एवं कोपा थाना कोपा गांव निवासी स्वर्गीय छोटेलाल राय की पत्नी मुन्ना कुमारी बताया गया है। यह जानकारी रेल डीएसपी सोनपुर शाहकार खान ने शुक्रवार को जीआरपी थाना हाजीपुर में प्रेस वार्ता कर दी।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: लेखापाल की महिला मित्र के ठिकाने पर भी ईओयू की छापेमारी, फ्लैट और जमीन के कई कागजात मिले
विज्ञापन


रेल डीएसपी सोनपुर शाहकार खान ने बताया कि बीते 18 जून को समस्तीपुर जिले के इनायतपुर गांव के निवासी संतोष महतो अपनी पत्नी के साथ हाजीपुर आया था। किसी कारण से शाहपुर पटोरी पैसेंजर ट्रेन छूट गई। काफी रात हो जाने के कारण संतोष अपने सात माह की बच्ची और पत्नी के साथ प्लेटफॉर्म संख्या एक के उत्तरी साईड के तरफ जा कर सो गए। बुधवार की सुबह करीब 3:15 बजे दोनों दंपति की नींद खुली तो देखा कि उनका बच्चा गोद में नहीं है। इसके बाद दंपति ने बच्चा चोरी की घटना की प्राथमिकी जीआरपी में दर्ज करवाई। प्राथमिक दर्ज करने के तुरंत बाद ही जीआरपी एवं आरपीएफ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां देखा कि एक लावारिस बैग रखा है। पुलिस बैग को जप्त कर थाने में ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : कन्हैया कुमार ने तेजस्वी यादव की सीएम उम्मीदवारी पर कही यह बात; कांग्रेस का रुख साफ?


 स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच पड़ताल शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने पाया कि एक महिला बच्चे को गोद में लेकर स्टेशन परिसर से बाहर निकल कर टेंपू स्टैंड के तरह जा रही है। टेंपो स्टैंड में पहुंचकर पुलिस ने टेंपो चालक के बारे में पता किया गया। पुलिस ने जब टेंपू चालक से महिला व शिशु के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि महिला टेंपो स्टैंड से 350 रुपया में टेंपू रिजर्व कर पटना स्टेशन के लिए गई थी। पटना स्टेशन पर जब पुलिस कैमरे की जांच की तो पता चला कि महिला पटना स्टेशन के पास शौचालय पर बच्चों को लेकर उतरी है। लेकिन जिस तरफ महिला उतर कर गई है उस तरफ कैमरा नहीं लगा था।

पुलिस निराश होकर हाजीपुर जंक्शन पर लौट कर लावारिस बैग की जांच की। जांच के दौरान बैग से एक डॉक्टर के पुर्जा मिला जिसपर पेंसिल से एक मोबाइल नंबर लिखा था। पुलिस ने मोबाइल नंबर की जांच की तो छपरा जिला के रघुनाथपुर थाना निवासी दया छपरा श्रीनिवास राय की पत्नी पूनम देवी के नाम से सिम था। पुलिस बिना समय गंवाए छपरा गांव पहुंची तो वहां पता चला कि महिला अपने पति से लड़कर 15 जून से ही घर छोड़कर फरार है। पूनम देवी के मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर पुणे रेलवे स्टेशन के आरपीएफ एवं जीआरपी की सहायता से चोरी के शिशु के साथ महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर हाजीपुर थाना पर लाया। गिरफ्तार दोनों को जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

मकान किराया पर लेने के लिए कि बच्चा की चोरी
पूनम देवी ने बताया कि वह घर से पहले भी कई बार भाग कर मुन्ना के पास गई थी, लेकिन कोई बच्चा नहीं होने के कारण पुणे में उन्हें मकान भारा पर नहीं मिल रहा था। इसी कारण मुन्नी के कहने पर वह बच्चा चोरी कर मुन्ना के पास चली गई थी।

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस

गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed