फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव के गढ़ में पहुंचे चिराग पासवान; अग्निकांड पीड़ितों से की मुलाकात, क्या बोले?

Mon, 24 Mar 2025 06:21 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Mar 2025 06:21 PM IST
सार

Vaishali News: चिराग पासवान ने आगजनी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन को सतर्कता बरतनी चाहिए और सूखे स्थानों पर पानी का छिड़काव, सूखी पत्तियों की सफाई तथा जागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2025: Chirag Paswan reached Tejashwi Yadav's stronghold Raghopur; met fire victims
राघोपुर पहुंचे एलजेपीआर प्रमुख चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है। आगामी 2025 विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो चुके हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिए हैं। इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर का दौरा किया। चिराग पासवान ने वहां जुड़ावनपुर गांव स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना कर चुनावी रणनीति का संकेत भी दिया।



यह भी पढ़ें- Bihar:नीतीश के स्वास्थ्य पर बोले पूर्व मंत्री- ज्यादा उम्र के कारण तबीयत खराब, अब कुर्सी नई पीढ़ी को सौंपें
 
 

Bihar Assembly Election 2025: Chirag Paswan reached Tejashwi Yadav's stronghold Raghopur; met fire victims
मंदिर में पूजा करते एलजेपीआर प्रमुख चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

पूजा-पाठ कर हो रही राजनीति
चिराग पासवान राघोपुर पहुंचते ही सबसे पहले महारानी स्थान मंदिर गए, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-पाठ कर बिहार की समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। यह वही स्थान है, जहां तेजस्वी यादव पूर्व में पूजा कर चुके हैं। चिराग के मंदिर में पूजा को राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है, खासकर तब जब वे प्रतिद्वंद्वी नेता के गढ़ में पहुंचे हों।
 
अग्निकांड पीड़ितों से मिलकर जताया दुख
मंदिर दर्शन के बाद चिराग पासवान जुड़ावनपुर गांव के अग्निकांड पीड़ितों से भी मिलने पहुंचे। यहां कुछ दिन पहले भीषण अग्निकांड में चार दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गए थे। चिराग ने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी परेशानियों को जाना और जल्द से जल्द पुनर्वास और राहत पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस भयावह अग्निकांड ने कई परिवारों के सिर से छत छीन ली है। हम स्थानीय प्रशासन से बात कर रहे हैं कि इन पीड़ितों को समुचित सहायता दी जाए और पुनर्वास की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
 

Bihar Assembly Election 2025: Chirag Paswan reached Tejashwi Yadav's stronghold Raghopur; met fire victims
मंदिर में पूजा करते एलजेपीआर प्रमुख चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

गर्मी में बढ़ रही आगजनी की घटनाओं पर जताई चिंता
चिराग पासवान ने आगजनी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ इस तरह की घटनाएं और भी हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को सतर्कता बरतनी चाहिए और सूखे स्थानों पर पानी का छिड़काव, सूखी पत्तियों की सफाई तथा जागरूकता अभियान चलाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। उन्होंने कहा कि हर साल गर्मी में रह-रह कर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। प्रशासन से आग्रह किया गया है कि जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को सजग किया जाए और एहतियाती कदम उठाए जाएं।

यह भी पढ़ें- Bihar News:सहरसा में ग्रामीणों का सराहनीय कदम, अब नहीं होगा मृत्यु भोज, सिर्फ सम्पिंडन के दिन होगा शांति भोज
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2025: Chirag Paswan reached Tejashwi Yadav's stronghold Raghopur; met fire victims
राघोपुर पहुंचे एलजेपीआर प्रमुख चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

सरकार और प्रशासन दोनों स्तरों पर प्रयास जारी
चिराग पासवान ने स्पष्ट किया कि पीड़ितों के राहत और पुनर्वास के लिए न सिर्फ वे व्यक्तिगत रूप से सक्रिय हैं, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी पूरी व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोई भी पीड़ित परिवार बेसहारा नहीं रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed