फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   vaisali mohammadpur pojha village protest against siddharth patel for road

Bihar: सड़क न बनने पर ग्रामीणों ने विधायक सिद्धार्थ पटेल के खिलाफ महापंचायत, मतदान बहिष्कार की चेतावनी

Thu, 18 Sep 2025 11:20 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 18 Sep 2025 11:20 AM IST
सार

वैशाली विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मदपुर पोझा गांव में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और मरम्मत न होने पर महापंचायत का आयोजन किया। उन्होंने “सड़क नहीं तो वोट नहीं” का नारा लगाते हुए स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल का विरोध किया।

विज्ञापन
vaisali mohammadpur pojha village protest against siddharth patel for road
सड़क न बनने पर ग्रामीणों ने विधायक के खिलाफ महापंचायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मदपुर पोझा गांव में ग्रामीणों ने सड़क की समस्या को लेकर महापंचायत का आयोजन किया। ग्रामीणों ने नारा लगाते हुए “सड़क नहीं तो वोट नहीं” के माध्यम से स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल का विरोध किया और आगामी चुनावों में मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक सिद्धार्थ पटेल ने अपने कार्यकाल से पहले इस सड़क को अपनी पहली प्राथमिकता बताया था। हालांकि, उनके विधायक बने पांच साल बीत चुके हैं, लेकिन सड़क का निर्माण या मरम्मत अब तक नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


पढ़ें: 'घुसपैठ हो रही, चौकीदार सो रहा है', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का PM मोदी पर तंज; आगामी चुनाव पर भी बोले
विज्ञापन


यह सड़क आखिरी बार 2008 में पूर्व मंत्री बिना शाही द्वारा कालीकरण की गई थी। उसके बाद से न तो सड़क की मरम्मत हुई और न ही इसका पुनर्निर्माण। जिले में यह संभवतः पहली ऐसी सड़क है जिसका इतने लंबे समय से कोई रखरखाव नहीं हुआ है। बरसात के मौसम में ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आज सुबह ग्रामीणों ने बैठक बुलाकर स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी सड़क की समस्या का समाधान नहीं होता, वे मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed