{"_id":"67b874a26100330c66028fe5","slug":"train-status-route-and-time-of-many-trains-changed-due-to-yard-remodeling-of-kastha-station-see-list-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: कष्ठा स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के कारण कई ट्रेनों का रूट और समय बदला, देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: कष्ठा स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के कारण कई ट्रेनों का रूट और समय बदला, देखें लिस्ट
Fri, 21 Feb 2025 06:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 21 Feb 2025 06:12 PM IST
सार
Train Status News: पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कष्ठा स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है तो कुछ का समय। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के कष्ठा स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग के लिए ईआई की कमीशनिंग की जानी है। इस कारण कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है, जिनका विवरण निम्नानुसार है:-
विज्ञापन
परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेन
दिनांक 21.02.25 को रांची से खुलने वाली गाड़ी सं. 20887 रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गया-पटना-डीडीयू के रास्ते चलाई जा रही है।
पुनर्निधारित समय से चलायी जाने वाली ट्रेनें
1. दिनांक 21.02.25 को गया से खुलने वाली गाड़ी सं. 12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस गया से 120 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी।
2. दिनांक 22.02.25 को गया से खुलने वाली गाड़ी सं. 12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस गया से 15 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी।
3. दिनांक 22.02.25 को गया से खुलने वाली गाड़ी सं. 63289 गया-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर गया से 30 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी।
नियंत्रित कर चलाई जाने वाली ट्रेनें
1. दिनांक 21.02.25 को हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी सं. 12353 हावड़ा-लालकुंआ एक्सप्रेस धनबाद और गया के मध्य 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
2. दिनांक 22.02.25 से 24.02.25 तक वाराणसी से खुलने वाली गाड़ी सं. 13554 वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस डीडीयू और परैया के मध्य 120 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
3. दिनांक 22.02.25 और 23.02.25 को नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी सं. 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस डीडीयू और अनुग्रह नारायण रोड के मध्य 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
4. दिनांक 25.02.25 को वाराणसी से खुलने वाली गाड़ी सं. 13554 वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस डेहरी ऑन सोन और परैया के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
5. दिनांक 24.02.25 को नई दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी सं. 12802 नई दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस डीडीयू और अनुग्रह नारायण रोड के मध्य 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।