{"_id":"67d04d3c9227b31858039569","slug":"train-news-holi-special-train-being-run-from-asansol-to-patna-gorakhpur-operation-of-some-trains-cancelled-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: आसनसोल से पटना-गोरखपुर के लिए चलाई जा रही होली स्पेशल ट्रेन, कुछ ट्रेन का परिचालन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें: आसनसोल से पटना-गोरखपुर के लिए चलाई जा रही होली स्पेशल ट्रेन, कुछ ट्रेन का परिचालन रद्द
Tue, 11 Mar 2025 08:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 11 Mar 2025 08:18 PM IST
सार
Bihar Train News: भारतीय रेलवे होली के मौके पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर कई स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी सिलसिले में और दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। वहीं, मोरध्वज एक्सप्रेस का परिचालन रद्द कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में और दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
1. गाड़ी सं. 03511/03512 आसनसोन-पटना-आसनसोल अनारक्षित स्पेशल (झाझा-किउल-मोकामा के रास्ते)- गाड़ी सं. 03511 आसनसोल-पटना अनारक्षित स्पेशल 13 मार्च 2025 को आसनसोल से 11.30 बजे खुलकर उसी दिन 18.45 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 03512 पटना-आसनसोल अनारक्षित स्पेशल 13 मार्च 2025 को पटना से 19.45 बजे खुलकर अगले दिन 03.45 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
विज्ञापन
2. गाड़ी सं. 03513/03514 आसनसोन-गोरखपुर-आसनसोल अनारक्षित स्पेशल (झाझा-किउल-बरौनी-समस्तीपुर-हाजीपुर-सीवान के रास्ते)- गाड़ी सं. 03513 आसनसोल-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल 12 मार्च 2025 को आसनसोल से 18.30 बजे खुलकर अगले दिन 10.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 03514 गोरखपुर-आसनसोल अनारक्षित स्पेशल 13 मार्च 2025 को गोरखपुर से 13.00 बजे खुलकर अगले दिन 03.45 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
विज्ञापन
यात्रीगण रेल परिचालन से जुड़ी किसी भी प्रकार की अद्यतन जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 डायल कर अथवा नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एन.टी.ई.एस) वेब पोर्टल या मोबाइल एप से प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें:होली के मौके पर चलाई जा रहीं 30 जोड़ी अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट
जम्मूतवी स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के मद्देनजर 14691/92 मोरध्वज एक्सप्रेस का परिचालन रद्द
उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के मद्देनजर जम्मूतवी स्टेशन के स्टेब्लिंग लाइन के परिर्वतन के लिए निर्माण कार्य किए जाने के कारण जम्मूतवी से 14 मार्च 2025 को खुलने वाली 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस और बरौनी से 16 मार्च 2025 को खुलने वाली 14691 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।
इसके साथ ही पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से गुजरने वाली एक जोड़ी ट्रेन का परिचालन आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलाया जाएगा। दिनांक 11 मार्च से 23 अप्रैल 2025 तक खुलने वाली गाड़ी सं.18101/18309 टाटा/सम्बलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का आंशिक समापन अमृतसर में ही किया जाएगा। वहीं, दिनांक 11 मार्च से 26 अप्रैल 2025 तक जम्मूतवी से खुलने वाली गाड़ी सं.18102/18310 जम्मूतवी-टाटा/सम्बलपुर एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ जम्मूतवी के बजाए अमृतसर से ही किया जाएगा।