{"_id":"6769589e69827d1bdc0f28df","slug":"track-packing-machine-derailed-on-hajipur-muzaffarpur-rail-section-rail-operations-restored-after-3-hours-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rail Accident: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर ट्रैक पैकिंग मशीन हुई बेपटरी, तीन घंटे बाद बहाल हुआ रेल परिचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rail Accident: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर ट्रैक पैकिंग मशीन हुई बेपटरी, तीन घंटे बाद बहाल हुआ रेल परिचालन
Mon, 23 Dec 2024 06:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 23 Dec 2024 06:03 PM IST
सार
Vaishali News: डीआरएम ने कहा कि जिस समय यह घटना घटी, तब प्वाइंट स्विच था। उन्होंने अधिकारियों को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बचाव कार्य में जुटे अधिकारी और कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के भगवानपुर स्टेशन के पास एक ट्रैक पैकिंग मशीन के अचानक दो पहिए रेल पटरी से उतर गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना के कारण करीब तीन घंटे तक रेल परिचालन बंद रहा। हालांकि बचाव कार्य के बाद पुनः 02:05 बजे से रेल परिचालन शुरू कर दिया गया। घटना की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।
विज्ञापन
डिरेल होने की वजह
सोनपुर रेलवे मंडल के डीआरएम ने बताया कि भगवानपुर यार्ड में शंटिंग का काम चल रहा था और वार्डन क्रॉसिंग के लिए पैकिंग मशीन का उपयोग किया जा रहा था। जब यह मशीन पटरी पार कर रही थी, तभी इसके बीच वाले दो पहिए पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
डीआरएम ने कहा कि जिस समय यह घटना घटी, तब प्वाइंट स्विच था। उन्होंने अधिकारियों को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह मानवीय भूल थी।
विज्ञापन
रेलवे के त्वरित बचाव कार्य और स्थिति की अपडेट
घटना के बाद तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया और तीन घंटे के बाद लाइन को फिर से चालू कर दिया गया। डीआरएम ने यह भी बताया कि इस दौरान कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई, क्योंकि पहले से ही तीन घंटे के लिए ब्लॉक किया गया था। हालांकि लुक लाइन फिलहाल बंद है, लेकिन उसे भी जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। रेल अधिकारियों के मुताबिक, घटना के कारणों की पूरी जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना से बचा जा सके।