फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Toto driver dies under suspicious circumstances family alleges murder

Bihar: टोटो चालक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, इलाके में तनाव

Sun, 03 Aug 2025 02:11 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 03 Aug 2025 02:11 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय टोटो चालक बैद्यनाथ पटेल का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक के परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बैद्यनाथ शनिवार सुबह घर से निकले थे और देर रात तक नहीं लौटे।
 

विज्ञापन
Toto driver dies under suspicious circumstances family alleges murder
मृतक बैद्यनाथ पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक टोटो चालक की लाश सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बांध रोड निवासी 40 वर्षीय बैद्यनाथ पटेल के रूप में की गई है। परिजनों ने उनकी पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मौके पर परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और आक्रोश में लोगों ने बवाल भी किया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, बैद्यनाथ पटेल लोन पर टोटो चलाते थे और शनिवार की सुबह घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद रविवार सुबह उनका शव घर से महज 50 मीटर दूर बांध रोड किनारे पड़ा मिला। वहीं पास में उनकी टोटो भी खड़ी थी। परिजनों ने बताया कि मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं और उनके पास मौजूद रुपए भी गायब हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  रिमांड होम में बाल कैदी ने किया सुसाइड, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव; पांच दिन पहले आया था
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना की जानकारी मिलते ही सिकंदरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि फुटेज के आधार पर एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए उक्त युवक को हिरासत में ले लिया है।

मामले पर सिटी एसपी कोटा किरण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच मानवीय और तकनीकी दोनों स्तरों पर की जा रही है। जल्द ही घटना के सभी पहलुओं का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed