{"_id":"66b4beee9653e10fd50de576","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-under-suspicious-circumstances-in-hajipur-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, परिजनों ने प्रेमिका पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, परिजनों ने प्रेमिका पर लगाया हत्या का आरोप
Thu, 08 Aug 2024 06:19 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:19 PM IST
सार
Bihar Crime: हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास गुरुवार दोपहर को एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाजीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाजीपुर सदर अस्पताल में भेज दिया है। परिवार वालों के मुताबिक मृतक 2 साल से अपने परिवार से मतलब नहीं रखता था और हाजीपुर में किराए के मकान लेकर रहता था। वहीं मृतक के बारे में बताया गया है कि अपनी प्रेमिका के साथ हाजीपुर में निजी कंपनी में काम कर गुजर बसर करता था।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर निवासी दिलीप शर्मा के पुत्र कुमार सोनू 30 वर्षीय के रूप में हुई है। इधर, पूरा परिवार के लोग भी हाजीपुर सदर अस्पताल में पहुंच गए हैं, जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को पुलिस ने सौंप दिया है। अब पुलिस भी पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक परिवार वालों का आशंका है कि प्रेमिका के द्वारा कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर इसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।
विज्ञापन