फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   sitamarih-boat-capsize-bagmati-river-runnisaidpur-khadka-ghat-accident-averted

Bihar Accident: सीतामढ़ी में बड़ा नाव हादसा टला, बागमती नदी में पलटी नाव; सभी यात्री सुरक्षित

Sun, 19 Jul 2026 04:22 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 04:22 PM IST
सार

सीतामढ़ी के खड़का घाट पर बागमती नदी में ओवरलोड नाव पलट गई। नाव में सवार 35-40 यात्रियों को स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने साहस दिखाकर सुरक्षित बचा लिया। घटना के बाद प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
sitamarih-boat-capsize-bagmati-river-runnisaidpur-khadka-ghat-accident-averted
तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बिहार के सीतामढ़ी जिले में रविवार को एक बड़ा नाव हादसा टल गया। रुन्नीसैदपुर प्रखंड स्थित बागमती नदी के खड़का घाट पर 35 से 40 यात्रियों को लेकर नदी पार कर रही एक नाव बीच धारा में असंतुलित होकर पलट गई। नाव पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और घाट पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए नदी में छलांग लगा दी। तैरना जानने वाले कुछ यात्री खुद ही किनारे पहुंच गए, जबकि महिलाओं, बच्चों और तैरना न जानने वाले लोगों को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

विज्ञापन


पढे़ं: फैजल खान सर पर छात्रों के साथ...; रौशन आनंद का बड़ा आरोप सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

खड़का घाट बागमती नदी के दोनों किनारों पर बसे दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। यहां स्थायी पुल नहीं होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, छात्र और छोटे व्यापारी नाव के सहारे आवाजाही करते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पर्याप्त और सुरक्षित नावों की कमी के चलते कई नाविक अधिक कमाई के लालच में क्षमता से अधिक यात्रियों और सामान को नाव पर बैठा लेते हैं, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना रहता है।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खड़का घाट पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की शिकायत कई बार प्रशासन से की गई, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग की है कि घाट पर बड़ी और सुरक्षित नावों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ओवरलोडिंग करने वाले नाविकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो तथा सभी नावों पर लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण अनिवार्य किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed