फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sitamarhi: Sarpanch's wife, who was injured in firing, died in PMCH; victim attacked house of accused

Bihar: गोलीबारी में घायल हुई सरपंच की पत्नी ने PMCH में तोड़ा दम; पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के घर पर किया हमला

Fri, 16 Feb 2024 02:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 16 Feb 2024 02:47 PM IST
सार

Sitamarhi Hindi News: सीतामढ़ी में एक गांव के सरपंच की पत्नी गोलीबारी में घायल हो गई थी, जिसने PMCH में दम तोड़ दिया। उसके बाद से गांव में दो पक्षों के बीच हालात तनावपूर्ण हैं। वहीं, इस बीच आरोपियों के घर और गाड़ियों पर हमला किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Sitamarhi: Sarpanch's wife, who was injured in firing, died in PMCH; victim attacked house of accused
पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के घर हमला कर कारों और बाइकों को तोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी के बेलसंड में सरपंच की पत्नी पर गोलीबारी हो गई थी। उसके बाद माहौल गरम हो गया था। वहीं, अब गोलीबारी में घायल हुई महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इससे और ज्यादा माहौल खराब हो गया है और गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि घटना के बाद से ही स्थानीय थाना पुलिस इलाके में कैंप कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलसंड थानाक्षेत्र के कंसार पंचायत के पड़राही गांव में शांति बनी हुई है। एहतियातन पुलिस कैंप कर रही थी। वहीं, पुलिस पटना से फर्द बयान आने का इंतजार कर रही है। घटना के बाद से दो पक्षों में तनावपूर्ण माहौल है। इसी बीच बीती रात महिला की मौत की सूचना मिली, जिससे अब फिर दोनों पक्ष में तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन



 
ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार की देर रात एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने सरपंच नशरुद्दीन राइन के घर का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद सरपंच की पत्नी खैरू खातून ने दरवाजा खोला। लेकिन अज्ञात लोगों को देखकर वह घर के अंदर भागने लगी। इसी बीच अपराधियों ने गोली दाग दी। गोली पीठ में लगकर पेट की ओर से निकल गई। इसके बाद पटना में सरपंच की घायल पत्नी का इलाज शुरू करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हमले से गुस्साए लोगों ने आरोपियों के घर पर हमला बोल दिया। उन लोगों ने दरवाजे पर खड़ी दो कारों और दो मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और घर को क्षति पहुंचाने से रोक लिया। इसके साथ ही आरोपियों के घर की महिलाओं को पुलिस ने सुरक्षित निकाल कर थाने ले गई। फिलहाल घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। साथ ही परिवार के अन्य पुरुष सदस्य भी फरार हैं।


सरपंच के बेटे मो. आसिफ ने बताया कि आरोपी गांव में हथियार लेकर घूमता है, जिसे लेकर सरपंच ने कई बार उसे समझाया। उसके बाद पुलिस से शिकायत की, जिसपर पुलिस ने आरोपी को बुलाकर डांटा-फटकारा। उसके बाद उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल शव लाने के लिए पुलिस पीएमसीएच पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed