फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   sitamarhi rashmi rani indian icon award best influencer social media positive impact

Bihar: सीतामढ़ी की रश्मि रानी को 'इंडियन आइकॉन अवार्ड', सामाजिक कार्य और प्रेरक कंटेंट के लिए मिली मान्यता

Thu, 11 Dec 2025 08:47 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीतामढ़ी Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2025 08:47 PM IST
सार

सीतामढ़ी की रश्मि रानी को सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता और सकारात्मक प्रभाव के कारण इस वर्ष इंडियन आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। ज्ञान उदय फाउंडेशन ने उन्हें बेस्ट इन्फ्लुएंसर श्रेणी में चुना और प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी तथा मेडल देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
sitamarhi rashmi rani indian icon award best influencer social media positive impact
रश्मि रानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता और सकारात्मक प्रभाव के कारण अपनी अलग पहचान बनाने वाली रश्मि रानी को इस वर्ष का प्रतिष्ठित इंडियन आइकॉन अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान ज्ञान उदय फाउंडेशन द्वारा दिया गया, जो राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करता है। रश्मि रानी को बेस्ट इन्फ्लुएंसर श्रेणी में चुना गया और उन्हें प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। संस्था के अनुसार, रश्मि सोशल मीडिया पर सार्थक संदेश, जागरूकता और प्रेरक कंटेंट के माध्यम से लगातार समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रही हैं।

विज्ञापन


सम्मान ग्रहण करते हुए रश्मि रानी ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए सिर्फ उपलब्धि नहीं बल्कि आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश हमेशा यही रही है कि वे अपने कंटेंट के जरिए लोगों को उपयोगी जानकारी दें और उन्हें जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करें। रश्मि ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, सहयोगियों और समर्थकों को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया एक बड़ा मंच बन चुका है, जिसका सही इस्तेमाल बड़ी जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।
विज्ञापन


ज्ञान उदय फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे समय में जब सोशल मीडिया पर केवल फेम पाने के लिए अनर्गल और बेकार कंटेंट की भरमार है, वहीं रश्मि रानी ने अपनी सादगी, साफ-सुथरी रील्स और प्रेरक संदेशों के जरिए लोगों के बीच एक मजबूत और सम्मानजनक पहचान बनाई है। संस्था का मानना है कि रश्मि जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो बिना किसी विवाद या नकारात्मकता के लाखों लोगों तक सकारात्मक ऊर्जा पहुंचा रहे हैं। उनके वीडियो और संदेश कई युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया फॉलोअर्स ने भी रश्मि रानी को यह सम्मान मिलने पर खुशी जताई। उनका कहना है कि रश्मि ने न केवल अपनी प्रतिभा का सशक्त प्रदर्शन किया है, बल्कि सीतामढ़ी का नाम भी गौरवान्वित किया है। लोग मानते हैं कि उनके जैसे युवा इन्फ्लुएंसर समाज में जागरूकता फैलाने और सकारात्मक माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि रश्मि रानी आगे भी अपनी रचनात्मकता और प्रेरणादायक कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास जारी रखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed