फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sitamarhi News Notorious wanted criminal Shantanu Kumar arrested after encounter

Bihar Police: मुठभेड़ में कुख्यात को पुलिस ने पैर में मारी गोली, STF के साथ मिलकर की गई ये कार्रवाई

Sat, 13 Dec 2025 12:18 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Sat, 13 Dec 2025 12:18 PM IST
सार

सीतामढ़ी में एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद कुख्यात वांछित अपराधी शांतनु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी फायरिंग में अपराधी गोली लगने से घायल हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Sitamarhi News Notorious wanted criminal Shantanu Kumar arrested after encounter
कुख्यात वांछित अपराधी शांतनु कुमार हुआ घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और सीतामढ़ी जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात बेलसंड थाना क्षेत्र के चंदौली बस स्टैंड के पास मुठभेड़ के बाद कुख्यात वांछित अपराधी शांतनु कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और अपराधी के बीच फायरिंग हुई, जिसमें जवाबी कार्रवाई में शांतनु कुमार गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन


घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीतामढ़ी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 12/13 दिसंबर 2025 की मध्यरात्रि गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एसटीएफ और जिला पुलिस ने शांतनु कुमार की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। खुद को घिरता देख अभियुक्त ने पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया
घायल अवस्था में उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसकेएमसीएच), मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल और तीन खोखे भी बरामद किए हैं। मामले में आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने नवगठित तीन विभागों की जिम्मेदारी बांटी, जानिए किसके हिस्से में क्या आया?


सीतामढ़ी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी

गौरतलब है कि शांतनु कुमार बेलसंड थाना कांड संख्या 92/24 (पुजारी की हत्या कर मूर्ति चोरी) और कांड संख्या 187/25 (रवि सिंह हत्याकांड) सहित हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामलों में वांछित रहा है। उसकी गिरफ्तारी को सीतामढ़ी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से जिले में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed