फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sitamarhi News: Family members created a ruckus after death of a woman in a private hospital

Bihar: निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, स्वास्थ्यकर्मियों पर गलत सुई लगाने का आरोप

Fri, 31 May 2024 07:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 31 May 2024 07:25 PM IST
सार

Sitamarhi News: नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनी देवी के शव का पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने इनकार कर दिया। पोस्टमार्टम होता तो सच्चाई सामने आती। फिलहाल परिवार ने प्राथमिकी के लिए कोई आवेदन नहीं दिया है।
 

विज्ञापन
Sitamarhi News: Family members created a ruckus after death of a woman in a private hospital
अस्पताल के बाहर खड़े मृतका के परिजन तथा स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी शहर के आनंदी प्रकाश हॉस्पिटल नामक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत पर जमकर बवाल हो गया। घटना के बाद मरीज के परिजनों ने क्लिनिक के गेट पर शव रखकर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की। इस दौरान परिजनों का आक्रोश देखकर डॉक्टर और कर्मी क्लिनिक छोड़कर फरार हो गए। यह घटना शहर के हॉस्पिटल रोड की है। मृतका की पहचान जिले सहियारा थाना क्षेत्र के छौरहिया निवासी दशरथ साह की पत्नी सोनी देवी के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
मामूली दिक्कत के कारण कराया था भर्ती 
परिजन ने बताया कि पैर में मामूली दिक्कत को लेकर दो दिन पहले सोनी देवी को हॉस्पिटल रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। वहां इलाज के नाम पर गलत सूई लगा दी गई, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान हम लोगों ने कई बार मरीज को बेचैनी होने की शिकायत की, लेकिन कोई कुछ नहीं सुन रहा था। वही, हंगामा की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन


नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि सोनी देवी के शव का पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने इनकार कर दिया। पोस्टमार्टम होता तो सच्चाई सामने आती। फिलहाल परिवार ने प्राथमिकी के लिए कोई आवेदन नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
फर्जी तरीके से चल रहे कई क्लिनिक
गौरतलब है कि विगत एक सप्ताह के अंदर अस्पताल रोड स्थित अलग-अलग निजी क्लिनिक में मरीज की मौत के बाद दूसरी बार हंगामा हुआ है। दोनों ही बार परिजन ने गलत इलाज का आरोप लगाया है। हालांकि दोनों ही बार अब तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई, जिससे पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।


वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि सदर अस्पताल रोड पर दर्जनों फर्जी क्लिनिक चल रहे हैं। लगातार अस्पातल रोड पर स्थित क्लिनिक्स में मरीजों की गलत इलाज और ऑपरेशन से मौत हो रही है, लेकिन जिला प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है। वहीं, सिविल सर्जन कृष्णकांत झा ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन क्लिनिक का संचालन करना गैरकानूनी है। जांच कर क्लिनिक के ऊपर कार्रवाई करने का आदेश दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed