{"_id":"67175f0b9782e1519009c63d","slug":"sitamarhi-news-cousin-sister-raped-on-pretext-of-marriage-left-when-she-became-pregnant-also-beaten-up-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: शादी का झांसा देकर चचेरी बहन का किया यौन शोषण; गर्भवती होने पर छोड़ा, मारपीट भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: शादी का झांसा देकर चचेरी बहन का किया यौन शोषण; गर्भवती होने पर छोड़ा, मारपीट भी की
Tue, 22 Oct 2024 01:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 22 Oct 2024 01:45 PM IST
सार
Sitamarhi News: परिहार थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है। पुअनि पूनम कुमारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी में अपनी ही नाबालिग चचेरी बहन को शादी का झांसा देकर उससे यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। मामला जिले के परिहार थानाक्षेत्र के एक गांव का है। जहां करीब 16 वर्षीय नाबालिग बहन से उसके चचेरे भाई ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और जब वह गर्भवती हो गई तो शादी से इनकार कर दिया। उसके बाद पीड़ित नाबालिग लड़की ने स्थानीय थाने में शिकायत पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी में नाबालिग पीड़िता ने बताया कि उसका चचेरा भाई रियाज शादी का झांसा देकर करीब दो साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा। अब वह पांच महीने की गर्भवती है। इसकी जानकारी आरोपी के माता-पिता को भी है। पीड़िता की तबीयत खराब हुई, तब जांच में पता चला कि वह पांच महीने की गर्भवती है। जब वह आरोपी चचेरे भाई के घर गई और गर्भवती होने तथा शादी का वादा याद दिलाते हुए शादी करने के लिए कहा, तो आरोपी के परिवार द्वारा शादी करने से इनकार कर दिया गया। ऊपर से गाली-गलौच और मारपीट भी की। दर्ज मामले में पीड़िता ने रुखशाना खातून, साबीर, ऐजाज, फैयाज, नुशरत और इशमत खातून को भी आरोपी बनाया है।
इस मामले को लेकर परिहार थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है। पुअनि पूनम कुमारी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधि-सम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी।