{"_id":"65e2d50fb3eb45943c03cce0","slug":"sitamarhi-news-2-accused-arrested-for-misbehaving-with-girl-student-returning-from-coaching-bihar-police-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कोचिंग से लौट रही छात्रा से अभद्र व्यवहार और टक्कर मारकर घायल करने का मामला; दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कोचिंग से लौट रही छात्रा से अभद्र व्यवहार और टक्कर मारकर घायल करने का मामला; दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 02 Mar 2024 12:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:58 PM IST
सार
Sitamarhi Hindi News: पीड़ित छात्रा ने बताया है कि वह कोचिंग करके घर लौट रही थी। इस दौरान भिखारी राय और किशन कुमार उसका पीछा करने लगे। रास्ते में उसके साथ गाली-गलौज की। साथ ही बाइक से साइकिल में टक्कर मारकर गिरा दिया, जिस वजह से वह चोटिल हो गई।
विज्ञापन
छात्रा की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले के पुपरी में कोचिंग के बाद साइकिल से घर लौट रही छात्रा से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की के साथ अभद्र व्यवहार और टिप्पणी करते हुए बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया गया। उक्त घटना को लेकर पीड़ित छात्रा ने पुपरी थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता से मिले आवेदन के आधार पर थाने में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
प्राथमिकी के मुताबिक, नारायणपुर गांव के श्रीराय राय के बेटे भिखारी राय और गगनु राय के बेटे किशन कुमार को नामजद किया गया है। पीड़ित छात्रा ने बताया है कि वह कोचिंग करके घर लौट रही थी। इस दौरान भिखारी राय और किशन कुमार उसका पीछा करने लगे। रास्ते में उसके साथ गाली-गलौज की। साथ ही बाइक से साइकिल में टक्कर मारकर गिरा दिया, जिस वजह से वह चोटिल हो गई। इस घटना की सूचना छात्रा ने घर पहुंचकर अपनी मां को दी। इसके बाद पीएचसी में उसका इलाज कराया गया।
विज्ञापन
यह भी बताया गया कि इससे पूर्व भी आरोपी युवकों द्वारा स्कूल आने जाने के दौरान पीछा किया जाता रहा है। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी भिखारी राय और किशन कुमार को पुलिस न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया कर रही है।
विज्ञापन