फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sitamarhi Crime: Miscreants entered house and beat woman, then took her out and looted goods worth lakhs

Bihar Crime: बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, फिर उसे बाहर निकाल लाखों की लूटपाट कर हुए फरार; मामला दर्ज

Wed, 06 Mar 2024 01:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 06 Mar 2024 01:31 PM IST
सार

Sitamarhi Hindi News: नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वीडियो फुटेज के आधार पर सभी को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Sitamarhi Crime: Miscreants entered house and beat woman, then took her out and looted goods worth lakhs
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी शहर के ओल्ड एक्सचेंज रोड पर अपराधियों के द्वारा घर में घुसकर महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भू-माफिया के इशारे पर जेल से छूटे बदमाशों ने घर खाली कराने के मकसद से महिला पर हमला किया। दस से अधिक बदमाशों ने घर में महिला को अकेली पाकर पहले उससे मारपीट की। फिर उसके गहने और अन्य सामान लूटकर भाग निकले। महिला के साथ हुई वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद नगर थाने में महिला के बयान पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। उसमें जेल से छूटे बदमाश रवि पटेल, रमण सिंह और निशित सिंह समेत 11 लोगों के नामजद किया गया है। पुलिस ने घटना में शामिल बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन


इधर, पीड़ित उमाशंकर मिश्रा की पत्नी मोनिका मिश्रा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि दिनदहाड़े 10 से अधिक की संख्या में बदमाश मुंह बांधकर घर में घुस आए। फिर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद अलमारी तोड़कर लाखों के जेवर और कीमती समान लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि पूर्व में 16 अगस्त को रवि पटेल और रमण सिंह ने घर खाली कराने के लिए घर में घुसकर तोड़फोड़ की थी। इस में दोनों को जेल हुई थी। जेल से निकलने के बाद फिर से हमला किया है। वहीं, घटना को लेकर नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वीडियो फुटेज के आधार पर सभी को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed