फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sitamarhi: Chowkidar seen dancing with bar dancers in orchestra and wasting money, drunk despite liquor ban

Bihar News: ऑर्केस्ट्रा में बार बालाओं संग ठुमके लगाते और पैसे लुटाते दिखा चौकीदार, शराब के नशे में था धुत

Mon, 14 Oct 2024 05:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 14 Oct 2024 05:01 PM IST
सार

Sitamarhi News: सदर डीएसपी 2 आशीष रंजन ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें वीडियो के माध्यम से मिली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर चौकीदार पप्पू कुमार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, वीडियो के आधार पर मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Sitamarhi: Chowkidar seen dancing with bar dancers in orchestra and wasting money, drunk despite liquor ban
बार बाला के साथ नाचते हुए पुलिस चौकीदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थानाक्षेत्र से एक चौकीदार द्वारा ड्यूटी के दौरान कानून की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। दुर्गा पूजा के मौके पर आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में सुरक्षा के लिए तैनात चौकीदार पप्पू कुमार का बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते और पैसे लुटाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना ने पुलिस विभाग और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

 
बार बाला के साथ ठुमके लगाए, उसपर पैसे भी लुटाए
जानकारी के मुताबिक, मामला बथनाहा थानाक्षेत्र के योगवाना गांव का है, जहां दुर्गा पूजा के मौके पर बीती रात ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए बथनाहा थाने में कार्यरत चौकीदार पप्पू कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन अपनी ड्यूटी निभाने के बजाय पप्पू कुमार खुद बार बालाओं के साथ मंच पर चढ़कर नाचने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि चौकीदार वर्दी पहने हुए और काला गमछा डाले हुए बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहा है। इतना ही नहीं, नाचने के दौरान उसने बार बालाओं पर पैसे भी लुटाए।
विज्ञापन

 
शराब के नशे में धुत था चौकीदार
वीडियो में यह भी साफ दिखाई दे रहा है कि चौकीदार पप्पू कुमार शराब के नशे में धुत था और लड़खड़ाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो बनाते समय कुछ लोग इस नजारे का मजा ले रहे थे, जबकि चौकीदार अपनी मर्यादा भूलकर नाच में मग्न था। बाद में किसी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस कार्रवाई की तैयारी में
इस घटना पर जब पुलिस अधिकारियों से पूछा गया तो सदर डीएसपी 2 आशीष रंजन ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें वीडियो के माध्यम से मिली है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर चौकीदार पप्पू कुमार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, वीडियो के आधार पर मामले की जांच जारी है।

 
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिससे चौकीदार की हरकतों पर कड़ी आलोचना हो रही है। लोग पुलिस विभाग से सवाल कर रहे हैं कि किस तरह के कर्मचारी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर काफी नाराजगी है और वे चौकीदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed