{"_id":"67b344236841b4beaf0c542e","slug":"sitamarhi-6-children-injured-due-to-falling-plaster-of-govt-school-roof-fir-will-be-lodged-against-contractor-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, छत का प्लास्टर गिरने से छह बच्चे घायल; ठेकेदार पर होगी FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, छत का प्लास्टर गिरने से छह बच्चे घायल; ठेकेदार पर होगी FIR
Mon, 17 Feb 2025 07:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 17 Feb 2025 07:44 PM IST
सार
Sitamarhi News: सीतामढ़ी में सरकारी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से छह बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले को लेकर ठेकेदार पर FIR दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
कक्षा में बेंच और फर्श पर गिरा हुआ छत का प्लास्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी जिले के सुप्पी प्रखंड में सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। जहां प्राथमिक विद्यालय खड़हिया टोल मनियारी की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। इस दुर्घटना में छह बच्चे घायल हो गए। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया और घबराए शिक्षक व छात्र-छात्राएं इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
घायल बच्चों का इलाज जारी
घटना के तुरंत बाद शिक्षकों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि यह घटना विद्यालय की जर्जर हालत और प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग ने विद्यालय की मरम्मत के लिए क्या कदम उठाए थे।
विज्ञापन
घटना की जांच के आदेश, ठेकेदार पर होगी कानूनी कार्रवाई
इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि स्कूल भवन की मरम्मत का काम हाल ही में किया गया था, बावजूद इसके छत का प्लास्टर गिर गया। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अधिकारियों ने कहा है कि इस लापरवाही के लिए ठेकेदार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन