फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   shivhar women leadership historic record mp mla mlc dm bihar news

Bihar News: बिहार के इस जिले में चारों शीर्ष पदों पर महिलाओं के हाथ में कमान, पूरे राज्य में हुई चर्चा

Thu, 11 Dec 2025 03:03 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2025 03:03 PM IST
सार

शिवहर जिले ने इतिहास रचते हुए चारों शीर्ष पद सांसद, विधायक, एमएलसी और जिलाधिकारी एक साथ महिलाओं के हाथों में सौंपे हैं।  लोग उम्मीद जता रहे हैं कि यह महिला नेतृत्व शिवहर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

विज्ञापन
shivhar women leadership historic record mp mla mlc dm bihar news
जिलाधिकारी प्रतिभा रानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवहर जिले ने इस बार एक ऐसा अनोखा और ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया है, जिसकी चर्चा पूरे बिहार में हो रही है। जिले में चारों शीर्ष पद सांसद, विधायक, एमएलसी और जिला पदाधिकारी एक साथ महिलाओं के हाथों में हैं। यह स्थिति न सिर्फ बिहार में पहली बार बनी है, बल्कि महिला नेतृत्व का यह मजबूत मॉडल पूरे देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण माना जा रहा है।
विज्ञापन


लोकसभा में शिवहर का प्रतिनिधित्व सांसद लवली आनंद कर रही हैं। एमएलसी पद पर रेखा कुमारी जिम्मेदारी संभाल रही हैं, वहीं शिवहर विधानसभा सीट से पहली बार निर्वाचित हुईं डॉ. श्वेता गुप्ता ने जिले की राजनीति को नई पहचान दी है। इसके साथ ही जिले की पहली महिला जिलाधिकारी प्रतिभा रानी की नियुक्ति ने प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा और पारदर्शिता जोड़ी है। चारों स्तरों पर महिलाओं की यह कमान शिवहर के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।
विज्ञापन


इस अनोखे संयोजन के बाद आम लोगों में विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि महिला नेतृत्व आते ही जिले में कार्य संस्कृति बदली है। प्रशासनिक स्तर पर पारदर्शिता बढ़ी है, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई है और जनसुनवाई अब अधिक संवेदनशील हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 10वीं बार CM बनने के बाद नीतीश कुमार का पहला चंपारण दौरा, योजनाओं को लेकर किया निरीक्षण

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से जिले का प्रशासनिक ढांचा और मजबूत हुआ है। नियमित बैठकों, फील्ड विज़िट और जनता से सीधे संवाद ने समस्याओं के समाधान की गति बढ़ा दी है। शिवहर के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि यह महिला नेतृत्व आने वाले समय में जिले को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed