फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sheohar: Brother-in-law along with sister conspired to trap brother-in-law; Police arrested six people

Bihar News: साले ने बहन के साथ मिलकर बहनोई को फंसाने की रची साजिश; पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wed, 10 Jan 2024 07:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 10 Jan 2024 07:37 PM IST
सार

Sheohar Hindi News: शिवहर में साले ने अपनी बहन के साथ मिलकर अपने जीजा को फंसाने की साजिश रची थी। शिवहर पुलिस ने मामले का खुलासा कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से हथियार भी मिले हैं। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Sheohar: Brother-in-law along with sister conspired to trap brother-in-law; Police arrested six people
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवहर पुलिस ने एक बड़े कांड का खुलासा किया है। दरअसल, अपने बहनोई को फंसाने की नीयत से अपनी बहन के साथ मिलकर साले ने नाटकीय ढंग से साजिश रची थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के छतौनी गांव का है।

विज्ञापन


इस मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि झूठी साजिश रचते हुए रविवार की रात करीब 8.50 बजे पुलिस को सूचना दी गई कि छतौनी गांव के बरईया टोला वार्ड 6 में एक महिला को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी है और वहां कई राउंड फायरिंग की गई है। सूचना मिलते ही तरियानी थाना पुलिस वहां पहुंचकर मामले की छानबीन की। छानबीन के दौरान मामला संदिग्ध पाया गया।
विज्ञापन

 
बहन से साथ मिल बहनोई को फंसाने की थी कोशिश
आरोपी रितिक रोशन उर्फ रोशन कुमार ने घटनास्थल से आठ एमएम पिस्तौल के छह खोखे और 7.65 एमएम पिस्तौल के चार खोखे पुलिस के सामने पेश कर कहा कि बदमाशों ने उसकी बहन को गोली मार कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला संदिग्ध पाए जाने पर रितिक से गहन पूछताछ की। इस दौरान पाया गया कि रितिक ने अपनी बहन काजल कुमारी के साथ मिलकर अपने बहनोई मनीष पटेल को फंसाने की नीयत से साजिश रचकर नाटकीय ढंग से घटना को अंजाम दिया। जब पुलिस घायल से मिलने अस्पताल पहुंची तो वहां भी मामला संदिग्ध पाया गया। बताया गया कि उसकी बहन ने अपने भाई के कहने पर ब्लेड से उंगली काट ली थी। रितिक ने अपने अन्य तीन करीबी दोस्तों के साथ मिलकर अपने घर पर फायरिंग की और बहन को साधारण रूप से जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पूछताछ में हुआ मामले का खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि उन लोगों को तरियानी थाने के राजाडीह गांव निवासी राजन कुमार ने हथियार उपलब्ध कराए थे। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर इस घटना में शामिल रितिक रोशन और उसकी बहन काजल कुमारी के अलावा उसके दोस्त श्यामपुर भटहां थाने के रामबाण निवासी विक्रम कुमार, पूर्वी चंपारण जिले के राजपुर थाने के हनुमान नगर गांव निवासी रवि रंजन कुमार और तरियानी थाने के राजाडीह निवासी चंदन कुमार और राजन कुमार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed