फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Sawan 2024: A pair of snakes was seen frolicking in Hajipur; Villagers called it auspicious, Mahadev Pooja

Sawan: अठखेलियां करता दिखा नाग जोड़ा; ग्रामीण बोले- यह शुभ, सावन में महादेव के साथ होती है नाग देवता की पूजा

Fri, 26 Jul 2024 06:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 26 Jul 2024 06:36 PM IST
सार

Sawan 2024: ग्रामीणों के कहा कि यह सांप काफी जहरीले होते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। उनके साथ ही सर्प की भी पूजा होती है। इनके प्रेम मिलन को देखना किसी आश्चर्य से कम नहीं है।

विज्ञापन
Sawan 2024: A pair of snakes was seen frolicking in Hajipur; Villagers called it auspicious, Mahadev Pooja
सावन महीने के अवसर पर नृत्य करता दिखा नाग-नागिन का जोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन शुरू होते ही नाग-नागिन का जिक्र भी शुरू हो जाता है, क्योंकि इसी महीने में नाग देवता की पूजा भी होती है। सावन में कई जगहों पर सांप के जोड़े अठखेलियां करते हुए भी मिल जाते हैं। वैशाली के हाजीपुर शहर में 15 KM दूर बिदुपुर क्षेत्र में भी सावन महीने के चौथे दिन सड़क किनारे बगीचे में नाग-नागिन के जोड़े को डांस करते हुए देखा गया। नाग-नागिन का यह नृत्य/अठखेलियां ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। लोगों ने नृत्य को खूब सराहा और उसका वीडियो भी मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

विज्ञापन

 
हाजीपुर में सावन की शुरूआत के साथ-साथ नाग-नागिन का दृश्य सामने आया है। इसमें लोगों को अद्भुत नजारा देखने को मिला है। इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दरअसल, एक बगीचे में नाग और नागिन अपने प्रेम मिलन में डूबे थे। इस दौरान नाग-नागिन के नृत्य का वीडियो सभी को खूब पसंद आ रहा है। यह वीडिओ तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि सावन के महीने में नाग-नागिन की पूजा भी की जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सावन के महीने में कई जगहों पर नाग और नागिन नृत्य करते हुए नजर आते हैं। हालांकि लोगों के आने की आहट सुनकर दोनों नाग-नागिन का जोड़ा घने जंगल में चला गया और झाड़ियों में कहीं गायब हो गया। फिलहाल यह वीडियो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस नजारे को देखने के बाद इसे भगवान की कृपा मान रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, यह सांप काफी जहरीले होते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। उनके साथ ही सर्प की भी पूजा होती है। इनके प्रेम मिलन को देखना किसी आश्चर्य से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed