फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Railway Extension of operating period of Vande Bharat Special running between Patna and New Delhi

Railway: पटना और नई दिल्ली के बीच चल रही वंदे भारत स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार, जानें कितने फेरे बढ़े

Fri, 29 Nov 2024 07:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Nov 2024 07:12 PM IST
सार

बिहार की राजधानी पटना और नई दिल्ली के बीच चलाई जा रही वंदे भारत स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। इसके दो और फेरे परिचालित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Railway Extension of operating period of Vande Bharat Special running between Patna and New Delhi
वंदे भारत स्पेशल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूजा के उपरांत यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए पटना और नई दिल्ली के बीच चलाई जा रही गाड़ी सं. 02252/02251 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसके दो और फेरे परिचालित किए जाएंगे। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी है।

विज्ञापन


गाड़ी सं. 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल नई दिल्ली से 01.12.2024 एवं 04.12.2024 को परिचालित की जाएगी। गाड़ी सं. 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल पटना से 02.12.2024 और 05.12.2024 को परिचालित की जाएगी।
विज्ञापन


आद्रा मंडल के कोटशिला स्टेशन पर एनआई कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव
आद्रा मंडल के कोटशिला स्टेशन के यार्ड रिमाडलिंग कार्य हेतु एनआई कार्य किया जाना है। इस कारण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है, जिनका विवरण निम्नानुसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रद्द ट्रेनें...

  • गाड़ी सं. 13504/13503 वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान एक्सप्रेस- 30.11.24 से 05.12.24 तक

  • गाड़ी सं. 08641/08642 आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू स्पेशल- 01.12.24 से 05.12.24 तक


परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेनें

  • दिनांक 01.12.24 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18628/18627 रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस मुरी-गुण्डा बिहार-चाण्डिल-टाटा-खड़गपुर के रास्ते परिचालित की जाएगी।

  • दिनांक 01.12.24 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18428 आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस गोमो-अनारा-पुरुलिया-चाण्डिल के रास्ते परिचालित की जाएगी।


मुरी-बरकाकाना-चन्द्रपुरा के रास्ते परिचालित की जाने वाली ट्रेनें

  • दिनांक 01.12.24 को खुलने वाली गाड़ी सं. 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस 

  • दिनांक 01.12.24 एवं 03.12.2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस 

  • दिनांक 03.12.2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 12020 रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस  

  • दिनांक 05.12.24 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस

  
चन्द्रपुरा-बरकाकाना-मुरी के रास्ते परिचालित की जाने वाली ट्रेनें

  • दिनांक 02.12.2024 एवं 05.12.24 को खुलने वाली गाड़ी सं. 12019 हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस।

  • दिनांक 02.12.24 एवं 05.12.2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 13319 दुमका-रांची एक्सप्रेस।

  • दिनांक 02.12.24 एवं 05.12.2024 को खुलने वाली गाड़ी सं. 13351 धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस।दिनांक 02.12.24 को खुलने वाली गाड़ी सं. 12818 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस।

  • दिनांक 02.12.24 एवं 05.12.24 को खुलने वाली गाड़ी सं. 12365 पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस।

  • दिनांक 05.12.24 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस। 

पुनर्निधारित कर चलायी जाने वाली ट्रेन दिनांक 05.12.2024 को धनबाद से खुलने वाली 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल धनबाद से 01 घंटे पुनर्निधारित कर खुलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed