फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Railway Extension of operating period of 2 pairs of special trains Muzaffarpur-Danapur to Secunderabad train

Railway: 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार, मुजफ्फरपुर-दानापुर से सिकंदराबाद ट्रेन का रूट बदला

Fri, 02 May 2025 06:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 02 May 2025 06:38 PM IST
सार

Railway News: दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। मुजफ्फरपुर, दानापुर और रक्सौल से सिकंदराबाद के बीच चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन का परिचालन सिकंदराबाद के बजाए चर्लपल्ली से होगा।

विज्ञापन
Railway Extension of operating period of 2 pairs of special trains Muzaffarpur-Danapur to Secunderabad train
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बरौनी-हाजीपुर-पाटलिपुत्र-डीडीयू के रास्ते कटिहार से मुंबई सेंट्रल तथा श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस, कोल्हापुर के लिए चलायी जा रही एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है, जिनका विवरण निम्नानुसार है।

विज्ञापन
  • गाड़ी संख्या 01405 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-कटिहार स्पेशल 25 मई, 2025 तक प्रत्येक रविवार को परिचालित की जायेगी।

    विज्ञापन
  • गाड़ी संख्या 01406 कटिहार-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर स्पेशल 27 मई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जायेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गाड़ी संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल 31 मई, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जायेगी।

  • गाड़ी संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 03 जून, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को परिचालित की जायेगी।

यह भी पढ़ें: व्यवस्थित पटना की नई पहचान बनेगा बिहार का पहला अंडरग्राउंड सब-वे, जंक्शन को जाम से मिलेगी मुक्ति


मुजफ्फरपुर, दानापुर एवं रक्सौल से सिकंदराबाद के बीच चलायी जा रही स्पेशल का परिचालन सिकंदराबाद के बजाए चर्लपल्ली से
सिकंदराबाद स्टेशन के ट्रैक अपग्रेडेशन कार्य हेतु प्लेटफॉर्म ब्लॉक लिये जाने के कारण मुजफ्फरपुर, दानापुर एवं रक्सौल से सिकंदराबाद के मध्य चलायी जा रही निम्नलिखित तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सिकंदराबाद के बजाए चर्लपल्ली से किया जा रहा है।

  • गाड़ी संख्या 05293/05294 मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 07648/07647 दानापुर-सिकंदराबाद-सिकंदराबाद स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 07052/07051 रक्सौल-सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल

  • उपरोक्त स्पेशल ट्रेनों का मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों पर ठहराव समय पूर्ववत रहेगा

धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल का लखनऊ मंडल में परिचालन परिवर्तित मार्ग से
धनबाद और चंडीगढ़ के मध्य चलायी जा रही 03311/03312 धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल का परिचालन लखनऊ मंडल में परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा, जिनका विवरण निम्नानुसार है।
गाड़ी सं. 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल - दिनांक 02.05.2025 से धनबाद से खुलने वाली गाड़ी सं. गाड़ी सं. 03311 धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल परिवर्तित मार्ग डीडीयू-वाराणसी-मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ जं.-लखनऊ-आलमनगऱ के रास्ते की जाएगी।
गाड़ी सं. 03312 चंडीगढ-धनबाद़ स्पेशल - दिनांक 04.05.2025 से चंडीगढ़ से खुलने वाली गाड़ी सं. गाड़ी सं. 03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल परिवर्तित मार्ग आलमनगऱ-लखनऊ-मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ जं.-वाराणसी-डीडीयू के रास्ते की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed