Bihar: जहां न्याय मिलना था, वहीं चल रहा था सौदा, मुंशी बना दलाल, निगरानी ने किया गिरफ्तार
Bihar: बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित आदापुर थाना में एक फर्जी मुंशी बनकर वसूली करने वाले इंतखाब आलम को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने 14 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी आर्म्स लाइसेंस बनवाने के नाम पर पैसे ले रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना में एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद एक अनाधिकृत व्यक्ति थाना परिसर में मुंशी का काम कर रहा था और लोगों से अवैध वसूली कर रहा था।
आर्म्स लाइसेंस बनवाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए इंतखाब आलम नामक व्यक्ति को 14,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि आरोपी खुद को थाना का मुंशी बताकर आर्म्स लाइसेंस बनवाने के नाम पर एक पूर्व सैनिक से पैसे ले रहा था।
जाल बिछाकर आरोपी को निगरानी ने पकड़ा
शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ली, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया है।
ये भी पढ़ें: भाजपा के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे सम्राट, गैरमौजूदगी ने बढ़ाई अटकलें, सियासी गलियारों में गरमाई चर्चा
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक बाहरी व्यक्ति थाना के अंदर बैठकर कैसे काम कर रहा था और इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को क्यों नहीं थी। फिलहाल निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पूरे मामले की जांच में जुटा है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस प्रकरण में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.