फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Police arrested an international cyber thug while crossing the border

Bihar: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग को पुलिस ने बॉर्डर पार करते समय किया गिरफ्तार, पांच करोड़ रुपये की ठगी का आरोपी

Mon, 28 Apr 2025 10:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Apr 2025 10:38 PM IST
सार

Bihar: मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार युवक मो. हाफिद को बेंगलुरु पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। उस पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी का आरोप है और बेंगलुरु पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Police arrested an international cyber thug while crossing the border
पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी। मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी जब भारत से लगभग पांच करोड़ रुपये की साइबर ठगी कर विदेश भागने की फिराक में लगे एक युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक सऊदी अरब, थाईलैंड और नेपाल में छिपकर साइबर फ्रॉड के जरिए ठगी करता था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मोतिहारी के हरैया थाना पुलिस ने उस समय बड़ी कार्रवाई की जब एक साइबर ठग अवर्जन कार्यालय से एनओसी लेकर विदेश भागने की कोशिश कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान केरल के कोझिकोड निवासी मो. हाफिद पिता यूसुफ के रूप में हुई है। उस पर बेंगलुरु में 4.8 करोड़ रुपये के साइबर ठगी का मामला दर्ज है।

विज्ञापन

अवर्जन कार्यालय में पासपोर्ट जांच के दौरान पता चला कि मो. हाफिद के खिलाफ आईओसी लागू है। इसके बाद उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। मोतिहारी पुलिस ने उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बेंगलुरु पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: साइबर ठगी के शिकार हुए डीएमसीएच कर्मी को पुलिस ने दिलाया पैसे वापस, बाकी पैसों की वापसी प्रक्रिया जारी    

बेंगलुरु पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ साइबर थाना में एफआईआर संख्या 100/22 के तहत आईटी एक्ट की धारा 66(c), 66(d) तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और 420 के तहत मामला दर्ज है।

इस संबंध में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार युवक मो. हाफिद को बेंगलुरु पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। उस पर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी का आरोप है और बेंगलुरु पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed