फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Patna: Tejaswi's big statement on Nitish's U-turn says CM is no longer in his senses he is unable to run Bihar

Bihar: नीतीश के पलटी मारने पर तेजस्वी का बड़ा बयान, कहा- CM अब अपने होश में नहीं, वे बिहार को चलाने में असमर्थ

Sat, 28 Dec 2024 07:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली/पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 28 Dec 2024 07:36 PM IST
सार

Tejaswi Yadav: तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की मजबूती पर विश्वास जताते हुए कहा कि 2025 में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। यह सरकार जनता के लिए काम करेगी, न कि उन्हें तकलीफ देने के लिए। साथ ही उन्होंने BPSC के खिलाफ छात्रों के लिए भी आवाज बुलंद की।

विज्ञापन
Patna: Tejaswi's big statement on Nitish's U-turn says CM is no longer in his senses he is unable to run Bihar
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे अब बिहार को सामान्य रूप से नहीं चला पा रहे हैं। तेजस्वी ने दावा किया कि नीतीश कुमार अब अपने चार करीबी सलाहकारों के कब्जे में हैं, जो उनके नाम पर सारे फैसले ले रहे हैं।

विज्ञापन

 
तेजस्वी यादव ने यह बयान पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया, जब उनसे नीतीश कुमार के फिर से किसी राजनीतिक पलटी मारने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया मांगी गई। उन्होंने कहा कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। नीतीश कुमार अब अपने होश में नहीं हैं। वे बिहार को चलाने में असमर्थ हो गए हैं।
विज्ञापन

 
‘दिल्ली और पटना के करीबी सलाहकार चला रहे सरकार’
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के नाम पर फैसले कुछ खास नेता ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के चार करीबी सलाहकार, जिनमें से दो दिल्ली में और दो पटना में हैं, उनकी जगह फैसले ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के पास अब खुद के निर्णय लेने की शक्ति नहीं रह गई है। तेजस्वी ने इसके लिए हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पत्र का उदाहरण दिया। केजरीवाल ने भाजपा के खिलाफ नीतीश कुमार से समर्थन वापस लेने का अनुरोध किया था। तेजस्वी ने पूछा कि पत्र तो नीतीश कुमार को लिखा गया था, लेकिन जवाब संजय झा ने दिया। आखिर संजय झा कौन हैं? क्या वे मुख्यमंत्री हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संजय झा ने किया केजरीवाल के पत्र का जवाब
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने केजरीवाल के पत्र का जवाब दिया था। इस पत्र में झा ने भाजपा नेता अमित शाह का बचाव किया। उन्होंने कोविड महामारी के दौरान दिल्ली में बिहारी प्रवासियों के साथ किए गए कथित बुरे व्यवहार को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा। इसे लेकर तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार को इस पत्र का जवाब देना चाहिए था। लेकिन जब मुख्यमंत्री खुद निर्णय नहीं ले रहे हैं, तो उनके सलाहकारों को ही बोलने का मौका मिल रहा है।
 
‘बिहार की जनता भुगत रही है’
जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि जदयू के भीतर क्या अन्य वरिष्ठ नेताओं में इस स्थिति को लेकर असंतोष है, तो उन्होंने कहा कि यह जदयू का आंतरिक मामला है। लेकिन मेरी चिंता यह है कि इस कारण बिहार की जनता को नुकसान हो रहा है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के कमजोर नेतृत्व का खामियाजा राज्य को भुगतना पड़ रहा है।
 

Patna: Tejaswi's big statement on Nitish's U-turn says CM is no longer in his senses he is unable to run Bihar
छात्रों के लिए बीपीएससी के खिलाफ प्रदर्शन करते तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बीपीएससी पेपर लीक पर छात्रों का समर्थन
तेजस्वी यादव ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा के कथित पेपर लीक विवाद पर छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी मांगें जायज हैं। उन्होंने कहा कि छात्र पूरी तरह सही हैं जो परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन उन्हें शांत करने के बजाय लाठियां बरसा रहा है। यह सरकार की असफलता का एक और प्रमाण है।
 

Patna: Tejaswi's big statement on Nitish's U-turn says CM is no longer in his senses he is unable to run Bihar
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

नीतीश कुमार पर सीधा हमला
तेजस्वी यादव ने अपने बयान से एक बार फिर नीतीश कुमार को राजनीतिक और प्रशासनिक रूप से कमजोर दिखाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। बिहार को एक ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो जनता के लिए फैसले ले सके, न कि अपने सलाहकारों के इशारे पर काम करे।
 

Patna: Tejaswi's big statement on Nitish's U-turn says CM is no longer in his senses he is unable to run Bihar
राघोपुर में कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

तेजस्वी यादव का राघोपुर दौरा
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर (वैशाली) में पार्टी को मजबूत करने और जनता से संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से दौरा किया। उन्होंने मोहनपुर पंचायत के सामुदायिक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राजद कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
 
इस दौरान तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे राजद की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं और लालू प्रसाद यादव के ‘समाजवादी सिद्धांतों’ को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में एक करोड़ लोगों को राजद का सदस्य बनाया जाएगा। हमारी ताकत जनता के साथ से बढ़ती है और हमें इसे बनाए रखना है।
 
महिलाओं और गरीबों के लिए योजनाओं का ऐलान
तेजस्वी यादव ने घोषणा की कि अगर 2025 में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए कई योजनाएं लाई जाएंगी। उन्होंने कहा:-

  • ‘माई बहन मान योजना’ के तहत हर महिला को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • वृद्धावस्था और विकलांग पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1500 कर दिया जाएगा।
  • हर परिवार को 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।
  • गैस सिलेंडर की कीमत को ₹500 तक सीमित किया जाएगा।

तेजस्वी ने कहा कि हमारी सरकार जनता के हक की लड़ाई लड़ रही है, जबकि मौजूदा सरकार जनता को तकलीफ देने का काम कर रही है।
 
डिग्री कॉलेज और सर्किट हाउस पर विवाद
तेजस्वी यादव ने राघोपुर में विकास कार्यों को बाधित करने का आरोप भाजपा पर लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के दौरान डिग्री कॉलेज और सर्किट हाउस के लिए सिक्स लेन पुल के पास जमीन चिन्हित कर दी गई थी। लेकिन भाजपा ने इन योजनाओं को रोक दिया। उन्होंने पुल निर्माण के मुद्दे पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। बिदुपुर के जिम्मेदारी घाट पर पीपा पुल के निर्माण कार्य में देरी को लेकर तेजस्वी ने कहा कि यह पुल राघोपुर के लोगों का है, न कि किसी के बाप का। भाजपा यहां के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
 
पीपा पुल को लेकर बढ़ा विवाद
गंगा नदी पर दो पीपा पुलों का निर्माण हर साल पानी घटने के बाद किया जाता था। इनमें एक रुस्तमपुर से कच्ची दरगाह तक और दूसरा जिमदारी घाट से राघोपुर मुख्यालय तक लगाया जाता था। इस बार रुस्तमपुर वाला पुल तो बनाया गया, लेकिन जिमदारी घाट वाला पुल अब तक अधूरा है। तेजस्वी यादव ने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए कहा कि यह क्षेत्रीय भेदभाव का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राघोपुर के लोगों के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीजेपी जानबूझकर यहां की जनता को परेशान कर रही है।
 
स्मार्ट मीटर और बिजली बिल पर तीखा हमला
तेजस्वी यादव ने बिजली विभाग की नीतियों और स्मार्ट मीटर पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राघोपुर ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में जनता बिजली बिल और स्मार्ट मीटर की वजह से त्रस्त है। उन्होंने इसे घर-घर में लड़ाई का कारण बताया।
 
युवाओं और छात्रों के मुद्दों पर फोकस
तेजस्वी ने छात्रों और युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार थी, तब पांच लाख नौकरियां दी गईं और तीन लाख नौकरियों की प्रक्रिया जारी थी। उन्होंने मौजूदा सरकार पर छात्रों के साथ दुर्व्यवहार और परीक्षा के पेपर लीक होने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा कि सरकार छात्रों को पिटवा रही है, जबकि हमारी प्राथमिकता युवाओं और शिक्षा को मजबूत करने की थी।
 
महागठबंधन की सरकार बनाने का भरोसा
तेजस्वी यादव ने महागठबंधन की मजबूती पर विश्वास जताते हुए कहा कि 2025 में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता के लिए काम करेगी, न कि उन्हें तकलीफ देने के लिए। हमारी योजनाएं हर तबके के लिए न्याय सुनिश्चित करेंगी।
 
कार्यक्रम में राजद की सदस्यता दिलाई गई
मोहनपुर और मलिकपुर में आयोजित कार्यक्रमों में तेजस्वी ने दर्जनों लोगों को राजद की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत करें और राजद की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। तेजस्वी ने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान केवल महागठबंधन की सरकार ही कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed