फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   patna naubatpur guest house police raid 9 women 6 men detained manager questioned

पटना : गेस्ट हाउस में जिस्म के धंधे का पूरा इंतजाम; पुलिस पहुंची तो नौ युवतियों के साथ छह युवक पकड़े गए

Wed, 07 Oct 2026 11:08 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 07 Oct 2026 11:08 AM IST
सार

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में बिहटा-सरमेरा मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। पुलिस ने अलग-अलग कमरों से 9 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
patna naubatpur guest house police raid 9 women 6 men detained manager questioned
गेस्ट हाउस में पुलिस की रेड से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौबतपुर थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। पुलिस ने गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों से 9 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, सभी युवक-युवतियां कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में मिले। सभी को थाने लाकर अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस के कई कमरों में युवक-युवतियां ठहरे हुए हैं। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस में पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान कई कमरों की जांच की गई और वहां मौजूद युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सभी लोग गेस्ट हाउस में किस उद्देश्य से ठहरे थे और उनके बीच आपसी संबंध क्या हैं।

विज्ञापन

गेस्ट हाउस के रजिस्टर की भी जांच

छापेमारी के बाद पुलिस ने गेस्ट हाउस के रजिस्टर की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि कमरों में ठहरे लोगों की पूरी जानकारी और पते का सही तरीके से रिकॉर्ड दर्ज नहीं किया गया था। इसी को लेकर गेस्ट हाउस के मैनेजर से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गेस्ट हाउस में ठहरने वाले लोगों की पहचान और पते का सत्यापन किस प्रक्रिया के तहत किया जाता था। इसके अलावा वहां आने-जाने वाले लोगों के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

9 युवतियों और 6 युवकों से अलग-अलग पूछताछ

मौके पर मौजूद नौबतपुर थाना के एक सब इंस्पेक्टर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फिलहाल 9 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में ली गई युवतियों की उम्र करीब 22 से 30 वर्ष और युवकों की उम्र 21 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने सभी से अलग-अलग पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि गेस्ट हाउस में उनके ठहरने की वजह और पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिल सके।

परिजनों से भी संपर्क कर रही पुलिस

पुलिस ने हिरासत में ली गई युवतियों के परिजनों से भी संपर्क करना शुरू कर दिया है। उनके संबंध में जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही गेस्ट हाउस के संचालन और वहां आने-जाने वाले लोगों के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-1 उमेश्वर चौधरी ने बताया कि सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गेस्ट हाउस में युवक-युवतियों के ठहरने के पीछे वास्तविक उद्देश्य क्या था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed