फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Navratri 2024: puja pandal became devotional as soon as doors opened of Bhagwati Mata temple in Muzaffarpur

Navratri 2024: माता के पट खुलते ही भक्तिमय हुआ पूजा पंडाल, भगवती की कृपा से साधक को होते हैं अलौकिक दर्शन

Wed, 09 Oct 2024 06:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 09 Oct 2024 06:06 PM IST
सार

Navratri 2024: मुजफ्फरपुर में मां भगवती मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आचार्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा का त्योहार न केवल माता दुर्गा की प्रतिष्ठा और शक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह एक सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है।

विज्ञापन
Navratri 2024: puja pandal became devotional as soon as doors opened of Bhagwati Mata temple in Muzaffarpur
माता जी के पट खुलते ही उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि के दौरान देवी माता के पंडालों में भक्तिमय माहौल देखा गया। दिघवा दुबौली मार्केट, धर्मबारी मोड, रेवतिथ बाजार, हकाम बाजार, भगवानपुर चौक, हरदिया मोड, कृतपुरा बाजार, राजापट्टी कोठी बाजार और मीराटोला आदि स्थलों पर माता जी के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी तादाद उमड़ पड़ी।

विज्ञापन

 
आचार्य शशिभूषण पांडेय, राधेश्याम पाण्डेय उर्फ मुन्ना बाबा, सचिदानंद पांडेय, दामोदर पांडेय, चंद्र भूषण पांडेय जैसे स्थानीय आचार्यों ने बताया कि शारदीय नवरात्रि में देवी की पूजा का एक विशेष महत्व है। उनका कहना है कि देवी की कृपा से साधकों को अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं और साथ ही मन को शांति और दिव्य सुगंधियों का अनुभव भी मिलता है।
विज्ञापन

 
दुर्गा पूजा का महत्व
क्षेत्र के आचार्यों ने दुर्गा पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता दुर्गा को शक्ति, सामर्थ्य, निर्णायकता और न्याय का प्रतीक माना जाता है। दुर्गा पूजा का त्योहार न केवल माता दुर्गा की प्रतिष्ठा और शक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह एक सामाजिक और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। माता जी में आस्था रखने वाले श्रद्धालु भक्त बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशन के पीछे, ब्लॉक रोड, खादी भंडार परिसर, पोस्ट ऑफिस के पास और डाक बंगला रोड में माता जी की प्रतिमा अंतिम रूप में तैयार हो रही है। प्रखंड क्षेत्र के दिघवा दुबौली डाक बंगला रोड में माता जी के पट खुलने के बाद से पूजा-पाठ का माहौल बन गया है। इस अवसर पर मेला की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। साथ ही जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

 
नवरात्रि के इस पर्व पर श्रद्धालुओं की भक्ति और उत्साह ने पूरे क्षेत्र में एक अलग ही दिव्यता भर दी है। लोग माता जी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed