फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur Woman died after delivery, family members create ruckus serious allegations against hospital staff

Bihar News: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा; अस्पताल कर्मियों पर गंभीर आरोप

Wed, 22 Jan 2025 09:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 22 Jan 2025 09:13 PM IST
सार

Muzaffarpur News: मृतका के पति ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मियों ने रिशा के इलाज के दौरान 10,000 रुपये की मांग की। उन्होंने कहा कि मेरे पास इतनी बड़ी रकम नहीं थी, फिर भी मैंने दो-तीन हजार रुपये दिए, लेकिन कर्मियों ने लापरवाही बरती और मेरी पत्नी की जान चली गई।

विज्ञापन
Muzaffarpur Woman died after delivery, family members create ruckus serious allegations against hospital staff
अस्पताल परिसर में रोते-बिलखते मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा रेफरल अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका के पति और परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर इलाज में लापरवाही और रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ने पर अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

 
सकरा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गौरा गांव निवासी मनीष कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी रिशा को बुधवार को अचानक लेबर पेन हुआ। परिजन उसे सकरा रेफरल अस्पताल ले गए, जहां रिशा ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। मनीष के अनुसार, डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराना होगा। एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण मनीष ने मजबूरी में एक टोटो किराए पर लिया और रिशा को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
मृतका के शव को लेकर परिजन सकरा रेफरल अस्पताल पहुंचे और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मियों ने रिशा के इलाज के दौरान 10,000 रुपये की मांग की। मनीष ने कहा कि मेरे पास इतनी बड़ी रकम नहीं थी, फिर भी मैंने दो-तीन हजार रुपये दिए, लेकिन कर्मियों ने लापरवाही बरती, जिससे मेरी पत्नी की जान चली गई। परिजनों ने शव को अस्पताल के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ने पर अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना की सूचना पर सकरा थाना अध्यक्ष राजू कुमार पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि परिजनों से लिखित शिकायत मांगी गई है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 
परिजनों ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अस्पताल कर्मियों की लापरवाही और रिश्वतखोरी के कारण रिशा की जान गई। वहीं, इस दौरान अस्पताल परिसर में भारी तनाव बना रहा। स्थानीय लोग और रिश्तेदार घटना से आक्रोशित होकर हंगामा करते रहे। पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed