फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur vigilance raid education department rdd virendra narayan illegal wealth

Bihar News : शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय उप निदेशक के पटना समेत कई ठिकानों पर SVU का छापा, अवैध संपत्ति की जांच

Thu, 11 Sep 2025 01:22 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर/पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर/पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 11 Sep 2025 01:22 PM IST
सार

Education Department Bihar : बिहार के शिक्षा विभाग में रिश्वत-घोटाले को लेकर सरकार लगातार जांच एजेंसियों को ताकीद करती रही है। इस बार विभाग के क्षेत्री उप निदेशक के कई ठिकानों पर एक साथ SVU ने धावा बोला है।

विज्ञापन
muzaffarpur vigilance raid education department rdd virendra narayan illegal wealth
शिक्षा विभाग के रीजनल डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के ठिकानों पर विजीलेंस का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने गुरुवार को शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय उप-शिक्षा निदेशक बीरेन्द्र नारायण के ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बीरेन्द्र नारायण के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान लगभग 3.75 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी ज्ञात वैध आय से कहीं अधिक है।

विज्ञापन

उनके खिलाफ कांड संख्या-18/2025 दर्ज किया गया है। यह केस भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(1)(b), 13(2), 12 और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 61(2)(a) के तहत दर्ज किया गया है। छापेमारी एक साथ पटना, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया स्थित उनके कई ठिकानों पर की गई है। फिलहाल निगरानी टीम दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े कागजात की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन

लगाए गए हैं ये आरोप

जांच में सामने आया है कि बीरेन्द्र नारायण ने अपने सेवाकाल के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए 3 करोड़ 75 लाख 66 हजार 92 रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी वैध आय से कहीं अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों पर की जा रही है छापेमारी

विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना से प्राप्त वारंट के आधार पर आज एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इनमें शामिल हैं –

  • तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर स्थित उप-शिक्षा निदेशक का कार्यालय
  • मुजफ्फरपुर स्थित आवास
  • पटना के जगनपुरा (पटना सेंट्रल स्कूल के पास) स्थित आवास
  • पैतृक आवास, ड्राईवर टोला, रामबाग, पूर्णिया


पढ़ें: प्रदेश के 22 जिलों से फैलेगी पपीता की मिठास! किसानों की आय बढ़ाने को नीतीश सरकार की नई पहल


इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए विशेष निगरानी इकाई, बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार दाराद ने बताया कि छापेमारी अभी जारी है और अवैध संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed