{"_id":"66feab12a1e77ba79e075083","slug":"muzaffarpur-relief-due-to-decrease-in-water-level-in-flood-affected-area-dm-and-ssp-reached-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarpur: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जलस्तर घटने से राहत, पीड़ितों के बीच पहुंचे DM और SSP ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarpur: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जलस्तर घटने से राहत, पीड़ितों के बीच पहुंचे DM और SSP ने लिया जायजा
Thu, 03 Oct 2024 08:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 03 Oct 2024 08:03 PM IST
सार
बाढ़ प्रभावित एरिया में जलस्तर घटने से लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, स्थिति का जायजा लेने बाढ़ पीड़ितों के बीच कलेक्टर और एसएसपी पहुंचे।
विज्ञापन
स्थिति का जायजा लेते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के चार प्रखंड बाढ़ की चपेट में हैं। हालांकि, जलस्तर में कमी आने से राहत की खबर है। लेकिन प्रभावित क्षेत्र के लोगों को कोई दिक्कत न हो। इसको लेकर प्रतिदिन DM-SSP और SDM बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। राहत एवं बचाव से लेकर सभी व्यवस्था का कैंप कर खुद कर रहे मानिटरिंग कर रहे हैं। जिले के कुल चार ब्लॉक मीनापुर, औराई, कटरा और गयघाट अभी बाढ़ की चपेट में हैं।
विज्ञापन
बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में आम आदमी के साथ-साथ स्कूल के बंद होने से बच्चों की पढ़ाई और लिखाई प्रभावित हो गई है, जिसे लेकर जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के लिए आईसीडीएस के माध्यम से न सिर्फ बेहतर माहौल को देने का प्रयास किया जा रहा है। बल्कि बच्चों की आंगनबाड़ी केंद्र और अन्य ऊंचे स्थान जहां पर शरण लिए हुए हैं। वहीं पर कैंप बनाकर पढ़ाई-लिखाई के साथ पोषण से जुड़ी हुई प्रत्येक सामग्री उपलब्ध कराया गया है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका और संचालिका के माध्यम से पढ़ाई और लिखाई भी करवाई जा रही है। इसके साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखे जाने के लिए विशेष रूप में दूध का प्रबंध कराया गया है और इसको समय से दिया जा रहा है। ताकि बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा प्रभावित न हो। इसको चार प्रभावित प्रखंड के सभी पंचायत में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
NDRF और SDRF की टीम लगातार कर रही कैंप
बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम भी पूरी मुस्तैदी के साथ में सक्रिय एवं तत्पर है। जिले के इन चार प्रखंड में गर्भवती महिलाओं, बुजुर्ग तथा बीमार एवं लाचार व्यक्तियों को प्रभावित क्षेत्र में लगातार निकालने और ऊंचे स्थान पर ले जाने के कार्य में तेजी से जुटी हुई है। इसके साथ ही NDRF और SDRF की टीम हर उन जगहों पर मोटर बोट से पेट्रोलिंग कर रही है, जहां की कनेक्टिविटी नहीं है। यानी बाढ़ के आने से गांव का संपर्क भंग हो गया है। इसके साथ ही सैकड़ों नाव इस दिशा में लगी हुई है, जो लोगों को बाहर या फंसे हुए को निकालने का काम कर रही है। अभी इन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कुल 64 नाव परिचालित हैं तथा एक एंबुलेंस बोट भी कार्यरत है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन आपदा में कर रही बुनियादी वस्तु का इंतजाम
मामले में जिला सूचना और जनसंपर्क विभाग के अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित चार प्रखंड मीनापुर, औराई, कटरा और गायघाट में अभी जलस्तर घटने लगा है। इसको लेकर प्रभावित क्षेत्र में 64 कम्युनिटी किचन संचालन किया गया है। इसके साथ ही आईसीडीएस की टीम प्रभावित क्षेत्र के रहने बच्चों को लेकर दूध और भोजन का प्रबंध कराया गया है। ताकि बच्चो में पोषण की कमी न हो। इसके साथ ही प्रतिदिन इन क्षेत्र में चलाई जा रही कार्रवाई की रिपोर्ट ले रहे हैं, जिसको मॉनिटरिंग खुद डीएम सुब्रत सेन कर रहे हैं। हालात पर खुद डीएम सुब्रत सेन की नजर है और सभी आलाधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। सीओ बीडीओ को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं।