फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur: Raj Bhushan Nishad says whoever steals will go to jail; Arvind Kejriwal Purvanchali statement

Bihar News: केंद्रीय मंत्री बोले- जो चोरी करेगा, जेल जाएगा; केजरीवाल के बयान पर कहा- वक्त आने पर देंगे जवाब

Fri, 10 Jan 2025 05:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 10 Jan 2025 05:25 PM IST
सार

Muzaffarpur News: केंद्रीय मंत्री राज भूषण निषाद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का बयान बिहार को नीचा दिखाने और विभाजनकारी राजनीति का हिस्सा है। केजरीवाल और उनकी पार्टी बिहार और यूपी के लोगों को गलत नजरिए से देखती है।

विज्ञापन
Muzaffarpur: Raj Bhushan Nishad says whoever steals will go to jail; Arvind Kejriwal Purvanchali statement
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राजभूषण निषाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के तिरहुत प्रमंडल में पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राजभूषण निषाद ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल द्वारा बिहार और यूपी के लोगों को लेकर दिए गए बयान को गलत और आपत्तिजनक बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार के लोगों को नीचा दिखाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो बयान दिया गया है, वह बिहार के लोगों को तकलीफ पहुंचाने वाला है। सही समय आने पर इसका जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन

 
केजरीवाल के बयान पर मचा सियासी बवाल
दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में कहा था कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को फर्जी वोटर बनाकर दिल्ली में चुनाव प्रभावित किया जा रहा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह बयान बिहार को नीचा दिखाने और विभाजनकारी राजनीति का हिस्सा है। केजरीवाल और उनकी पार्टी बिहार और यूपी के लोगों को गलत नजरिए से देखती है। हम बिहार के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी बयान का करारा जवाब देंगे।
विज्ञापन


‘बिहार से पलायन खत्म होगा’
मंत्री राजभूषण निषाद ने बिहार में रोजगार और उद्योगों की कमी के चलते पलायन के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं। आने वाले दिनों में बिहार में ऐसे उद्योग-धंधे लगेंगे कि लोगों को पलायन करने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा’
बिहार में राजद के विधायक और पूर्व मंत्री के ठिकानों पर ईडी (ED) की कार्रवाई के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जो भी चोरी करेगा और गलत काम करेगा, वह जेल जाएगा। फिर चाहे वह किसी भी दल से हो, आरजेडी से क्यों न हो। उन्होंने यह भी कहा कि ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियां पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ काम कर रही हैं।
 
दिल्ली चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर
दिल्ली चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार तेज हो रहा है। केजरीवाल ने भाजपा पर फर्जी वोटर बनाने का आरोप लगाकर नए विवाद को जन्म दिया था। इसे लेकर भाजपा के कई नेताओं ने आपत्ति जताई है।


‘केंद्र की एजेंसियां ईमानदारी से कर रहीं काम’
केंद्रीय मंत्री ने ईडी की कार्रवाई को उचित ठहराते हुए कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। मोदी सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया कि जो भी चोरी करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। केंद्रीय एजेंसियां अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं और आगे भी ऐसा करती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed