{"_id":"699421a457a255c2620aea91","slug":"muzaffarpur-police-clerk-shot-bela-police-station-pappu-sahni-arrested-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पुलिसकर्मी को गोली मारने के बाद मुठभेड़, गोलीबारी में घायल कुख्यात की अब हुई मौत; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पुलिसकर्मी को गोली मारने के बाद मुठभेड़, गोलीबारी में घायल कुख्यात की अब हुई मौत; जानें पूरा मामला
Tue, 17 Feb 2026 01:37 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:37 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर में बेला थाना के मुंशी विकास कुमार पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की। गोली पेट के पास लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। एक अपराधी पप्पू सहनी को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन
कुख्यात बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेला थाना के मुंशी विकास कुमार पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोली पेट के पास लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद पुलिस कर्मियों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि इस घटना के बाद बेला थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी पप्पू सहनी को भी दो गोली लगी थी उसकी भी शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी पप्प साइबर फ्रॉड और ATM फ्रॉड गिरोह से जुड़ा हुआ कुख्यात बदमाश था।
घटना के दौरान ही आरोपी को लगी थी गोली
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि एक शातिर अपराधी को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस साइबर फ्रॉड के मामले में बेला थाना में छापेमारी कर रही थी। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी गोलीबारी में विकास कुमार घायल हो गए। मौके पर मौजूद बेला थाना के एक दारोगा ने तत्परता दिखाते हुए अपराधी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार अपराधी की पहचान पप्पू सहनी के रूप में हुई है। वह कुख्यात पंकज सहनी गिरोह का शागिर्द है। पप्पू सहनी पहले भी साइबर फ्रॉड के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी विकास कुमार सिंह छपरा जिले के उंधा गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में बेला थाने में मुंशी के पद पर तैनात हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों का बयान
तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस की छापेमारी के दौरान अपराधियों ने फायरिंग की। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलाने वाले अपराधी पप्पू सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक हथियार बरामद हुआ है और मामले की आगे की जांच जारी है।