फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Young man hanged himself 10 days after love marriage, had quarrel with his wife

Bihar News: लव मैरिज के 10 दिन बाद ही युवक ने लगाई फांसी, पत्नी से हुई थी नोक-झोंक; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 10 Jan 2025 07:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 10 Jan 2025 07:09 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर प्रवेश किया गया। शव पंखे के हुक से लटका हुआ मिला। मामले में आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Young man hanged himself 10 days after love marriage, had quarrel with his wife
शोक में डूबे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक में एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
10 दिन पहले हुई था प्रेम विवाह
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी का निवासी था और उसने 31 दिसंबर 2024 को मुजफ्फरपुर की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों चांदनी चौक स्थित एक किराए के मकान में रह रहे थे। युवक की पत्नी और उसकी सास चांदनी चौक पर चाय-नाश्ते की दुकान चलाती हैं। घटना के दिन युवक और उसकी पत्नी सुबह दुकान पर गए थे। लौटने के बाद युवक अपने कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा। अंदर का नजारा दिल दहला देने वाला था, युवक का शव पंखे से लटका हुआ था।
विज्ञापन

 
पत्नी से हल्की नोकझोंक बनी वजह
परिजनों और पड़ोसियों के अनुसार, युवक और उसकी पत्नी के बीच किसी मामूली बात को लेकर नोकझोंक हुई थी। इसके बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद पत्नी और परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला
घटना की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी सुभाष मुखिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर प्रवेश किया गया। शव पंखे के हुक से लटका हुआ मिला। मामले में आगे की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
 
प्रेम विवाह और जिंदगी का दुखद अंत
मृतक युवक ने करीब एक साल के प्रेम प्रसंग के बाद 31 दिसंबर को अपनी प्रेमिका से शादी की थी। शादी के दस दिन बाद ही यह दुखद घटना सामने आई है। मृतक की सास ने बताया कि दोनों सुबह दुकान पर गए थे और उसके बाद युवक कमरे में लौटकर दरवाजा बंद कर बैठ गया।

 
परिवार में मातम और सवाल
घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। पत्नी और परिवार के लोग इस घटना के बाद से सदमे में हैं। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है कि आत्महत्या की वजह केवल घरेलू नोकझोंक थी या इसके पीछे कोई और कारण भी था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed