फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Muzaffarpur News: Woman arrested with foreign coins and jewellery worth lakhs, high speed bike also recovered

Bihar: विदेशी सिक्कों और लाखों के गहनों के साथ महिला गिरफ्तार, दामाद मौके से फरार; हाई स्पीड बाइक ने पकड़वाया

Tue, 04 Feb 2025 07:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 04 Feb 2025 07:34 PM IST
सार

Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये विदेशी सिक्के आखिर कहां से आए थे और इनका इस्तेमाल कैसे किया जाता था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Woman arrested with foreign coins and jewellery worth lakhs, high speed bike also recovered
हाई स्पीड बाइक के जरिए हुआ कई चोरियों का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से चोरी और लूट के मामलों में शामिल थी। पुलिस ने महिला के पास से चोरी की चांदी, विदेशी सिक्के, मोबाइल फोन और एक हाई स्पीड बाइक बरामद की है। यह गिरोह स्थानीय क्षेत्र में कई अपराधों को अंजाम दे चुका था और पुलिस उनकी तलाश में थी।

विज्ञापन

 
हाई स्पीड बाइक से मिला सुराग
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को एक महत्वपूर्ण सूचना मिली थी, जिसमें कहा गया था कि एक संदिग्ध व्यक्ति KTM बाइक पर घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे ढूंढते हुए एक सुनसान घर तक पहुंची। वहां पर पुलिस को कई चोरी के सामान मिले, जिनमें विदेशी सिक्के, मोबाइल फोन और चांदी के गहने शामिल थे। यह सभी सामान रास्ते में या फिर अन्य जगहों पर लूटे गए थे।
विज्ञापन

 
चोरी की सामग्री और विदेशी सिक्कों का खुलासा
पुलिस ने महिला के घर से एक KTM बाइक के अलावा नेपाल, कुवैत और ईस्ट इंडिया कंपनी के सिक्के भी बरामद किए। इसके साथ ही भारी मात्रा में चांदी, सोने के गहने और विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन जब्त किए गए। ये सभी सामान चोरी करके लाए गए थे, जिन्हें महिला और उसके साथी छिपाकर रखे हुए थे। पुलिस की जांच से यह भी सामने आया कि महिला और उसके गिरोह ने महिलाओं के गहने भी चुराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दामाद की गिरफ्तारी की कोशिश में पुलिस
पुलिस ने आरोपी महिला नीलम देवी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच जारी है। इस मामले में पुलिस की टीम आरोपी महिला के दामाद की तलाश में भी जुटी हुई है, जो मौके से फरार हो गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद इस गिरोह के बारे में और भी जानकारी सामने आएगी।

 
अपराधियों के नेटवर्क का खुलासा
ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस यह भी पता लगा रही है कि ये विदेशी सिक्के आखिर कहां से आए थे और इनका इस्तेमाल कैसे किया जाता था। इसके साथ ही पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि यह गिरोह कब से अपराधों को अंजाम दे रहा था और इसके सदस्य कहां-कहां पर इन सामानों को बेचते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed