{"_id":"68468dd158c80eb24308fd4e","slug":"muzaffarpur-news-snake-god-like-figure-appears-on-a-tree-villagers-call-it-divine-miracle-begin-worship-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarpur News: 500 साल पुराने पेड़ में दिखी नाग बाबा की आकृति, ग्रामीण बोले- दैवीय कृपा, शुरू हुआ पूजा-पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarpur News: 500 साल पुराने पेड़ में दिखी नाग बाबा की आकृति, ग्रामीण बोले- दैवीय कृपा, शुरू हुआ पूजा-पाठ
Mon, 09 Jun 2025 01:01 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:01 PM IST
सार
पेड़ की जड़ में नाग बाबा जैसी आकृति उभरने के बाद यहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। लोग इसे शुभ संकेत मान रहे हैं और यहां पूजा-अर्चना करने पहुंच रहे हैं। जिस पेड़ की जड़ में यह आकृति बनी है, वह 500 साल पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के कांटी प्रखंड में एक पुराने पेड़ की जड़ से निकली अनोखी आकृति ने पूरे इलाके में कौतूहल का माहौल बना दिया है। कांटी स्टेशन के पास स्थित इस पेड़ में नाग बाबा जैसी आकृति उभरने के बाद से ग्रामीणों का तांता लग गया है। लोग इसे दैवीय कृपा मानते हुए पूजा-पाठ में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार यह आकृति एकदम नाग देवता जैसी प्रतीत हो रही है और यह घटना शुभ संकेत मानी जा रही है। जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवक दर्शन के लिए ब्रह्म स्थान पर पहुंचने लगे। लोगों का कहना है कि यह पेड़ करीब 500 वर्ष पुराना है और पूर्व में भी यहां नाग बाबा के दर्शन होने की कथाएं प्रचलित रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar: पटना में दिनदहाड़े मां-बेटी की हत्या, पिता की हालत गंभीर; पुरानी रंजिश में अपराधियों ने की गोलीबारी
स्थानीय निवासी संतोष कुमार ने बताया कि यह हमारे गांव के लिए एक चमत्कार है। ऐसी आकृति कभी नहीं देखी गई। हम सभी इसे दैवीय संदेश मानते हैं और यहां पूजा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले कुढ़नी प्रखंड के छाजन गांव में भी एक पेड़ पर कमल के फूल जैसी आकृतियां दिखाई दी थीं, जिसके बाद वहां भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
बहरहाल कांटी क्षेत्र का यह स्थान चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जहां दिनभर ग्रामीण श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं।