{"_id":"67ab1e4c7e9d1b6f8f0a6b1e","slug":"muzaffarpur-news-several-people-injured-in-violent-clashes-between-2-parties-over-land-dispute-one-critical-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग घायल, एक की हालत गंभीर; रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोग घायल, एक की हालत गंभीर; रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद
Tue, 11 Feb 2025 03:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 11 Feb 2025 03:24 PM IST
सार
Muzaffarpur News: पुलिस ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के नगवारा गांव में देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के छह से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे बेहतर इलाज के लिए शहर के एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रास्ते को लेकर हुआ विवाद
स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहम्मद मुन्ना देर रात अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते को लेकर उनकी मोहम्मद मुबारक और चांद से बहस हो गई। देखते ही देखते गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी। जजुआर थाना के एसएचओ हेमंत कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों का इलाज कराया जा रहा है और स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
गांव में तनाव, पुलिस कर रही निगरानी
घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है और गांव में लगातार गश्त कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।